Betul Snake News: जिला अस्पताल में धामन निकलने से मचा हड़कंप, सर्प मित्र ने पकड़ा

Betul Snake News: There was a stir in the district hospital due to the release of Dhaman, the snake was caught by a friend.

Betul Snake News: जिला अस्पताल बैतुल में धामन निकलने से हड़कंप मच गया। धामन को देखने भीड़ उमड़ गई। गुरुवार दोपहर को जिला अस्पताल बैतूल के जिला क्षय कार्यालय के पास बड़ के पेड़ पर धामन दिखाई दी। धामन  को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ गए। लोगो ने अपने मोबाइल कैमरे से धामन का वीडियो बनाया गया।

  1. MP Transfer News: डॉ प्रदीप धाकड़ की बैतूल में फिर वापसी, मप्र के दो जिले के SP भी बदले गए

धामन को नीचे उतरने के लिए जगह नही मिल रही थी। काफी समय तक वह पेड़ पर ही घूमते रही। धामन निकलने की जानकारी सर्प मित्र को दी गई। धामन जैसे ही पेड़ की डाली से नीचे आने लागी सर्प मित्र ने जंप पर धामन को पकड़ लिया। सर्प मित्र ने बताया कि यह धामन 5 से 7 फिट की है। जिला अस्पताल में इसके पहले भी कई बार साँप निकलने की घटनाएं हो चुकी है। अस्पताल परिसर जहाँ दिन और  रात के समय लोगो की आवजाही बनी रहती है। बार- बार साप निकलने पर लोगो मे डर बना रहता है। 

Related Articles

Back to top button