Betul Hadasa News: आंगन में खेलते- खेलते ढाई वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, जाने पूरी घटना की जानकारी
Betul Hadasa News: Painful death of a two and a half year old innocent child while playing in the courtyard, know the entire incident
Betul Hadasa News: घोड़ाडोंगरी ब्लाक रानीपुर थाना क्षेत्र के अंकावाडी में आंगन में खेलते- खेलते मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घटना स्थल का जायजा लिया। रानीपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को ग्राम अंकावाडी में ढाई वर्षीय कार्तिकेय भलावी आंगन में खेल रहा था। बच्चे के ऊपर अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट लगने से बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे के परिजनों को बचाने का का मौका तक नही मिल पाया। रानीपुर थाने के एएसआई दीपक मालवीय ने बताया कि बताया कि मृत बच्चें का घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया है। दर्दनाक हादसे से पूरे गाँव मे मातम छा गया। तार डालकर हो रही थी बिजली सप्लाई
पुलिस सूत्रों ने मुताबिक गाँव मे कई जगह देखने मे आता है कि कुछ लोग बिजली पोल के तारों पर हुक बनाकर तार डालते है। ठीक इसी तरह आ अंकावाडी में भी ऐसे ही तार डालने की बात सामने आई है। कुंदा बनकर डाला गया तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया और करंट लगने से बचे की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक हादसे में परिजनों की लापरवाही भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



