Betul Sadak Hadsa News: सोनाघाटी के पास बस और डंपर की भिड़ंत में 17 लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

Betul Sadak Hadsa News: 17 people injured in collision between bus and dumper near Sonaghati, police engaged in investigation.

Betul Sadak Hadsa News: जिला मुख्यालय बैतूल के समीप सोनाघाटी के पास बैतुल भोपाल हाईवे पर बस और डंपर भिड़ंत हो गई हादसे में बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि लक्ष्मी नारायण बस भोपाल की ओर जा रही थी। सोमवार सुबह लगभग 5:00 बजे सोना घाटी के पास मवेशियों को बचाने के चक्कर में डंपर और बस की भिंड तो हो गई। हादसे में 17 यात्री घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया है। कई लोगो को गंभीर चोट भी लगी है। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है। 
घायलों में यह है शामिल
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बस और डंपर हादसे में बैतूल सदर निवासी सुनील मालवी 30 वर्ष, मोनू आर्य 45 वर्ष, अजीत आर्य 55 वर्ष, आठनेर निवासी शाहरुख खान 28 वर्ष, भैसदेही निवासी अमित यादव, प्रभु ढाना निवासी अमरदीप पाटणकर 29 वर्ष, अनिल पोटे, बैतूल निवासी रवि पांडेय, बोथिया निवासी रविशंकर धुर्वे, आजाद वार्ड निवासी जुनैद खान, आठनेर निवासी कृष्ण धड़से 40 वर्ष, साजिद खान, बैतुल निवासी विकास आर्य, आठनेर निवासी सागर वसन्तपुरे, पाढर निवासी साध्वी जैतपुर, निखिल जैतपुरे, आठनेर निवासी संतोष, घायल हो गई इन सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button