Betul Weather News: आमला ब्लाक में ऑटो सहित 3 लोग बाढ़ में बह गए, देखिये घटना का वीडियो
Betul Weather News: 3 people including auto washed away in flood in Amla block, watch video of the incident
Betul Weather News: आमला ब्लाक में ऑटो सहित तीन लोग बाढ़ में बह जाने की जानकारी आमने आई है। बोरदेही थाना क्षेत्र में मुआरिया गांव की उफनती नदी पार करते समय एक ऑटो बह गया। वाली नदी में ऑटो सहित 3 लोग बह गए है। बताया जा रहा है कि ऑटो में दो सवारियां बैठी थी। नदी में पुलिया के ऊपर से बाढ़ का पानी बह रहा था। बाढ़ होने के बावजूद ऑटो चालक द्वारा नदी पार करने की कोशिश की। बाढ़ का पानी पर करते समय ऑटो सहित दो सवारी और चालक बाढ़ में बह गए। ज्ञात है कि जिले में सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है। नदी नाले उफान पर है। नदिया उफान पर होने के बावजूद कई लोग जान जोखिम में डालकर बाढ़ का पानी पर करते है। लापता तीनों लोगों की तलाश की जा रही है। टीआई ने बताया कि लापता युवकों में ऑटो चालक इमरत पन्द्राम समेत गणेश इरपाचे और रामसिंग विश्वकर्मा के नाम सामने आए है। तीनो युवक बेहड़ी से ऑटो में सवार होकर मुआरिया जा रहे थे। उनके शराब पीने की संभावना व्यक्त की जा रही है।




