Betul Lokayukta News: शिक्षक इंद्रमोहन तिवारी डेढ़ लाख की रिश्वत लेते पकड़ाया, लोकायुक्त पुलिस ने की कार्रवाही
Betul Lokayukta News: Teacher Indramohan Tiwari caught taking bribe of Rs 1.5 lakh, Lokayukta police took action
Betul Lokayukta News: बैतूल जिले में एक बार फिर रिश्वत कांड सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग का रिश्वत वाला मामला अभी शांत भी नही हुआ कि एक शिक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भोपाल के सप्लायर से रिश्वत लेते शाहपुर के एकलव्य मार्डन स्कूल के शिक्षक इंद्रमोहन तिवारी को लोकायुक्त पुलिस ने डेढ लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफतार किया है। शिक्षक इंद्रमोहन तिवारी भोपाल के सप्लायर आलोक कुमार सिंह से बिल भुगतान के एवज में रिश्वत मांग रहा था। इसके साथ स्कूल का चपरासी भी पकड़ा गया है।
लोकायुक्त भोपाल पुलिस के डीएसपी संजय शुक्ला के मुताबिक भोपाल के सप्लायर आलोक कुमार सिंह ने 8 सितंबर 2023 को शिकायती आवेदन दिया था। जिसमें बताया गया था की उसके द्वारा मां वैष्णो ट्रेडिंग एजेंसी के माध्यम से शासकीय विभागों मैं उपकरण एवं सामग्री की सप्लाई की जाती है । जिसमे उन्होंने एकलव्य मॉडर्न रेसीडेंशियल स्कूल शाहपुर जिला बैतूल में मेस के संचालन।में सामग्री की सप्लाई की थी । सप्लायर ने महाकाल ट्रेडिंग एजेंसी एवं मित्रों की फर्म के माध्यम से सामग्री एवं उपकरण सप्लाई की थी। उक्त फर्मो को हुए भुगतान के एवज में प्राथमिक शिक्षक एकलव्य मॉडर्न रेसीडेंशियल स्कूल शाहपुर का प्राथमिक शिक्षक इंद्रमोहन तिवारी 10% के मान से 4 लाख- रुपए एवं मेस संचालन के लिए डेढ़ लाख रुपए की मांग कर रहा था। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन कराया । मंगलवार आरोपी इंद्र मोहन तिवारी अपने साथी गुल्लू सिंह चपरासी को एकलव्य मॉडर्न रेजिडेंशियल स्कूल के माध्यम से रिश्वत डेढ़ लाख रुपए पकड़ा गया। इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक संजय शुक्ला, निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक उमा कुशवाहा आरक्षक अवध,आरक्षक राजेंद्र पवन एवं आरक्षक संदीप सिंह द्वारा कार्रवाई की जा रही है



