Mp Weather Update: मप्र के नर्मदापुरम, जबलपुर, भोपाल सहित 8 संभागों में बारिश का अलर्ट, अभी जारी रहेगा बारिश दौर

Mp Weather Update: Rain alert in 8 divisions of Madhya Pradesh including Narmadapuram, Jabalpur, Bhopal, rain will continue for now.

Mp Weather Update: मप्र में बारिश का दौर जारी है। कही रिमझीम तो कही तेज बारिश जारी है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात को टीकमगढ़ में 77.0, दतिया 30.0, गुना 28.0, नॉवेगाव 27.6, मंडला 25.0, दमोह 17.0, पचमढ़ी 15.6, खजुराहों 10.0, नर्मदापुरम 9.2, भोपाल 5.4, बैतूल 1.6 मिमी बारिश दर्ज की है। 

 8 संभागों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग  भोपाल ने सोमवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान  रीवा, सागर, शाल, भोपाल, नर्मदापुरम, चम्बल, ग्वालियर, जबलपुर संभागो में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दतिया, मुरैना, भिण्ड, डिंडोरी, अनूपपुर, टीकमगढ़, सतना एवं रीवा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। 
बैतूल में अब तक हुई 32 इंच 
जानकारी के अनुसार बैतूल में अब तक कुल 32 इंच औसत बारिश हो चुकी है। बारिश का कोटा पूरा होने के लिए अभी भी 11 इंच बारिश की दरकार है। बैतूल में सोमवार को मौसम खुला था। हालांकि सुबह के समय बूंदाबांदी हुई और आसमान में बदल छाए थे। फिर बारिश होने की संभावना है। 

Related Articles

Back to top button