Betul Hadsa News: डैम में मछली पकड़ने गए युवक की पानी में डूबने से मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

Betul Hadsa News: A young man who went fishing in the dam died due to drowning, police is investigating the accident.

Betul Hadsa News Today: चोपना क्षेत्र के तवा डैम में मछली पकड़ने गए युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपना क्षेत्र के धरमपुर निवासी नरेश मंडल तवा डैम में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के समय युवक गहरे पानी मे चला गया और युवक की पानी मे डूबने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि युवक के कमर में मछली का जाल बंधा होने के कारण युवक जाल सहित बाहर नही निकल पाया और पानी में डूब गया।  युवक के कमर में जाल बांध नहीं होता तो शायद ही वक्त की जान बच सकती थी।हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची  और युवक को डैम के बाहर निकालकर मार्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। 

बारिश के बावजूद भी मछली पकड़ने गया युवक

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी इसके बावजूद युवक मछली पकड़ने के लिए दाम में गया था। युवक के साथ उसका  भाई भी मछली पकड़ने के लिए उसके साथ डैम पर गया हुआ था।

Related Articles

Back to top button