Betul Crime News: शिक्षिका ने पति पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, कोतवाली थाने में की शिकायत
Betul Crime News: Teacher accuses husband of harassing her, complaint in Kotwali police station

Betul Crime News: बैतूल जिले के आठनेर क्षेत्र के एक स्कूल की शिक्षिका ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। शिक्षिका ने पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक भोपाल निवासी एक शिक्षिका की ड्यूटी बैतूल जिले के आठनेर क्षेत्र के एक स्कूल में है।
शिक्षिका ने सोमवार को कोतवाली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पति चंद्रेश बमनेले द्वारा उसे आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा है। शिक्षिका ने बताया कि पति ने उसके पास से गोल्ड की ज्वेलरी छिन ली। पिता से हर माह दस से बीस हजार रुपए मांगे जाते हैं। मैं अकेली चार माह से अलग रहकर जाब कर रही हूं। मेरे पति से मेरी जान को खतरा है। शिक्षिका ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि मैं आठनेर क्षेत्र में रहकर जॉब करती हूं। पति ने मेरे ऊपर तेजाब डालने की धमकी दी है। थाना प्रभारी से शिकायत कर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। पति द्वारा मुझे परेशान किया जा रहा है और आठनेर तक उसका पीछा भी करता है। पति के प्रताड़ित करने से तंग आ गई है। फिलहाल महिला ने पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इधर कोतवाली थाना प्रभारी आशीष सिंग पवार ने बताया कि मैं अभी अवकाश से लौटा हूं। इस मामले में मुझे जानकारी नहीं है। महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। जांच के बाद पति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।



