VI And BSNL : बीएसएनएल और वोडाफोन आइडिया ने मिलाया हाथ, जियो, एयरटेल को मिलेगी कड़ी टक्कर

VI and BSNL: BSNL and Vodafone Idea join hands, will give tough competition to Jio, Airtel

Oplus_131072

VI And BSNL : आर्थिक तंगी से जूझ रही भारत की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन- आइडिया (VI) ने अब सरकारी कंपनी बीएसएनएल (BSNL) से हाथ मिला लिया है। दोनों कंपनियां देश भर के सभी सर्किलों में नेटवर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर साझा करने के लिए सहमत हुई है। अब जहां वोडाफोन आइडिया का नेटवर्क नहीं है और बीएसएनएल का नेटवर्क है। वहां भी वीआई ग्राहक को नेटवर्क मिलेगा। कुल मिलाकर दोनों कंपनियां एक दूसरे को नेटवर्क का साझा करेगी। अब नेटवर्क में किसी प्रकार से कोई परेशानी नहीं जाएगी। जहां बीएसएनल का नेटवर्क नहीं है वहां वीआई का नेटवर्क मिलेगा।

जियो और एयरटेल को मिलेगी कड़ी टक्कर

बीएसएनएल और वोडाफोन आइडिया साथ आने के बाद दो निजी कंपनियां जियो और और एयरटेल को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। आपको बता दे कि बीएसएनएल ने अपने 4G नेटवर्क को बेहद मजबूत किया है। इधर वोडाफोन आइडिया 5G का तेजी से विस्तार कर रही है। जल्द ही बीएसएनल भी 5G लांच करने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button