MP Weather Update : मध्य प्रदेश के विश्व जिलों में तेज बारिश की संभावना, एमपी में बैतूल के दिन सबसे ठंडे
MP Weather Update: Heavy rain likely in Madhya Pradesh's districts, Betul has the coldest day in MP
MP Weather Update : मध्य प्रदेश में निम्न दबाव के कारण बारिश का दौर चल रहा है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने के समाचार मिले हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान निवाड़ी, आगर मालवा में तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक एमपी में अभी बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है।इन जिलों में तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, राजगढ़, बैतूल, आगर, गुना, शिवपुरी, दतिया, भिंड, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, छिंदवाड़ा, मंडला, पन्ना, दमोह, मैहर जिले में कही-कही भारी बारिश तो कही रिमझिम बारिश हो सकती है। झंझावत और वज्रपात, झोंकेदार 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।
इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।
बैतूल सबसे ज्यादा ठंडा
बारिश के कारण गिरते तापमान से ठंड बढ़ गई है। बैतूल में अधिकतम तापमान सबसे कम 24 डिग्री पर बना है जो कि एमपी में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच सिर्फ तीन डिग्री का अंतर रह गया है।
वर्षा मापी केंद्र
कुल बारिश
बैतूल
18.81 इंच
घोड़ाडोंगरी
29.97 इंच
चिचोली
31.64 इंच
शाहपुर
23.94 इंच
मुलताई
23.99 इंच
प्रभात-पट्टन
21.29 इंच
आमला
19.41 इंच
भैंसदेही
22.48 इंच
आठनेर
14.16 इंच
भीमपुर
28.08 इंच
जिले की औसत बारिश
23.30 इंच




