Betul BJP Press Varta: कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे की कारस्तानी के कारण किसानों को नही मिल रहा पानी- बबला शुक्ला
Betul BJP Press Varta: Farmers are not getting water due to the handiwork of former Congress minister Sukhdev Panse - Babla Shukla
Betul BJP Press Varta: बैतूल प्रवासी विधायक कार्यक्रम को लेकर रविवार को भाजपा कार्यालय में दोपहर को पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला ने पूर्व मंत्री और मुलताई विधायक पर बड़ा हमला बोला है। पत्रकारों ने पत्रकार वार्ता में पूछा गया कि मुलताई के 32 गांवों के किसान भाजपा का विरोध कर रहे है। इसका जवाब देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि पांसे की कारस्तानी के कारण किसानों को पानी नही मिल रहा है।
श्री शुक्ला ने बताया कि भाजपा सरकार के समय नहरों के लिए जो लेआऊट डाला गया था। उसे कांग्रेस की सरकार में बदल दिया है। इसी वजह से कुछ गावों के किसान पानी से वंचित रह गए है। श्री शुक्ला ने बताया कि किसानों को घबराने की जरूरत नही है। CM शिवराज सिंह चौहान ने सर्वे करने के निर्देश दिए है। सर्वे के बाद किसानों के खेतों तक सिचाई के लिए पानी पहुचाने का प्रयास किया जाएगा। श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के पाप के कारण किसान परेशान हो रहे है। भाजपा किसानों की समस्याओं को दूर करेगी। भाजपा ने हमेशा किसानों की चिंता की है। मुलताई में पारसडोह जलाशय का निर्माण भाजपा सरकार ने किया है। कांग्रेस ने किसानों के लिए कुछ नही किया है।



