Business Samachar: जियो और एयरटेल के ग्राहकों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, जाने भारत मे कितने है मोबाइल उपभोक्ता
Business Samachar: Tremendous increase in the number of customers of Jio and Airtel, know how many mobile users are there in India

Business Samachar: भारत में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया( TARI) ने बताया कि जून 2023 में देश मे मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या में 3.74 लाख बढ़ोतरी हुई है। देश मे कुल मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 114.36 करोड़ पर पहुँच गई है। मोबाइल उपभोक्ता को जोड़ने में जियो और एयरटेल ने बाजी मारी है। वोडाफोन आइडिया और सरकारी कंपनी बीएसएनएल को तगड़ा नुकसान हुआ है। इन दोनों कंपनियों की यूजर में भारी कमी आई है। जून 2023 में BSNL के 18.70 लाख उभोक्ता कम हुए है। अब सरकारी कंपनी के पास महज 9.95 करोड़ यूजर्स बचे है। वोडाफोन -आइडिया( VI) ने अक्टूबर में 12.85 लाख यूजर्स कम हुए है। अब कंपनी के पास कुल 22.97 करोड़ ही उपभोक्ता शेष बचे हैं। इन दोनों कंपनियों का नेटवर्क उपभोक्ता तेजी से छोड़ रहे हैं। मोबाइल नेटवर्क छोड़ने का प्रमुख कारण यह भी है कि बीएसएनल अभी तक 3G सेवा उपलब्ध करा रहा है। 4G सेवा की शुरुआत नहीं की है। वीआई 4G सेवा तो दे रही है लेकिन अंचलों में नेटवर्क ठीक नहीं है। दूसरी कंपनियों ने पूरे देश में 5G की सेवा शुरू कर दी लेकिन वोडाफोन ने अभी तक से 5G सेवा की शुरुआत नहीं की है।
- Also Read.Betul hadtal news: एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहे जिले के अधिकारी-कर्मचारी, विभागों में पसरा सन्नाटा

