Aaj Ka Rashifal 23 July 2023 : वृष राशि वालों को नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते, जाने सभी राशियों का राशिफ़ल
Aaj Ka Rashifal 23 July 2023: Taurus people can get opportunities for promotion in the job, know the horoscope of all zodiac signs
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज भाग्य साथ देगा। अच्छे लोगों से संबंध बनेंगे। धन पाने और कमाने दोनों की इच्छा प्रबल होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी में मधुरता रखनी होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक होने से आज थकान रहेगी। अपने पार्टनर से आज उलझने से बचें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
आज ऑफिस में व्यर्थ के विवादों से चिंतित हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वाहन लेने की सोच रहे थे तो लेने का समय अच्छा है। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज आपकी राशि की स्थिति धन कमाने की और आपकी रुचि बढ़ाएगी। खुद के लिए आज समय निकालेंगे। आज शासन-सत्ता के लोगों का सहयोग मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आज किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें साथ ही यात्रा के भी योग हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- पीला
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
कारोबार में परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में भी वृद्धि होगी। परिवार में शांति बनाये रखने के प्रयास करें।आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, कोई तकलीफ हो सकती है। राशि स्वामी आज भाग्य स्थान में होने से आज आपके भाग्य के अंक बढ़ेंगे यानी भाग्य भरपूर साथ देगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- क्रीम
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
सरकारी कार्य समय निपटा लेना अच्छा होगा। आज काम काज मैं परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ प्राप्ति के योग बने हैं, लेकिन कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे जिनकी वजह से खर्च अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय के कुछ नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। कारोबार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।
शुभ अंक-7
शुभ रंग- लाल
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
काफी समय से गाड़ी खरीदने का सपना देख रहे थे तो आज पूरा हो जाएगा और आज हर कार्य में परिवार का साथ मिलेगा। विशेषकर मां के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। शाम के समय स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। खुद के सेहत का तो ध्यान रखें। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। अनावश्यक विवाद हो सकता है, उस से बचें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे जिसकी वजह से आत्मविश्वास में भरपूर वृद्धि होगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अतिरिक्त कार्य मिल सकता है जिसको ज़िम्मेदारी से निभाना होगा। संतान को कष्ट हो सकता है। आपकी राशि में लंबे समय से केतु की स्थिति ज़िद्दी बनाती है लेकिन महत्वपूर्ण निर्णय जिद्दी होकर नहीं बल्कि समझदारी से लें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- केसरिया
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
सरकारी नौकरी के योग बने हैं। साथ ही नौकरी में तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। आज प्रशासन के कार्य की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। आय में वृद्धि के योग बने हुए हैं। सेहत का ध्यान रखें। घर, मकान और वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। बातचीत में संतुलित होकर करें। कार्यक्षेत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक चिंता परेशान करेगी ।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- मेहरून
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आपकी राशि स्वामी कि स्थिति आपको अभी अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंचने देगी, लेकिन रचनात्मक कार्यों की तरफ आकर्षित करेगी। सरकारी कार्य पूरे कराएगी। साथ राशि स्वामी राजयोग बनाकर आपको राजनीति में सफलता दिलाएगा। जनता का प्यार आपको मिलेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। प्रोमोशन का दिन रहेगा। बस थोड़ा वाणी को नियंत्रित रखें। बाकी दिन आपका भरपूर खुशहाली वाला रहेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ब्राउन
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
मेहनत और पराक्रम से आपके सारे काम बन जाएंगे। अपनी दबी हुई इच्छाओं और सपने पूरे करने का दिन रहेगा। आज आप में आलस्य अधिक हो सकता है। वस्त्रों एवं वाहन के खरीदारी पर आज पैसा खर्च हो सकता है।, दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
आज स्वास्थ्य ढीला हो सकता है। खान पान का विशेष ख्याल रखें। तेज़ मसाले का खाना खाने से बचें। मन में नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। माता-पिता का साथ मिल सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। लंबे समय से रुका हुआ काम बनेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 2
गहरा- नीला
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
शुभ अंक -5
शुभ रंग – लाल
मेष राशि (Aries Horoscope Today) 


