Betul direction meeting: दिशा की बैठक में बोले राजा पवार अधिक दाम पर खाद बेचने वालों पर करे सख्त कार्रवाई

Betul direction meeting: Raja Pawar said in the direction meeting, strict action should be taken against those who sell fertilizers at a higher price.

Betul direction meeting: शनिवार को जिला पंचायत में आयोजित हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कृषि विभाग को निर्देश दिए गए कि खरीफ मौसम में किसानों को खाद की दिक्कत न हो, निर्धारित दरों पर ही बाजारों में खाद, बीज एवं कीटनाशक मिले। कृषि विभाग इस व्यवस्था पर नजर बनाकर रखे, ताकि किसानों को असुविधा न हो। नकली खाद, बीज एवं कीटनाशक का विक्रय न हो। खाद, बीज के साथ अन्य सामग्री लेने के लिए किसानों को बाध्य न किया जाए। बैठक में आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष  राजा पवार, कलेक्टर  अमनबीर सिंह बैंस, सीईओ जिला पंचायत अभिलाष मिश्रा सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष  राजा पवार ने इस बात पर जोर दिया कि कृषकों को अधिक दरों पर खाद न मिले, जो दरें शासन से निर्धारित है उन पर ही खाद विक्रय किया जाए। उन्होंने इस बात की भी मांग रखी कि डिफाल्टर कृषकों को सोसायटी के माध्यम से नगद में खाद दिया जाए। श्री पवार ने कहा कि यूरिया लेने जाने पर प्राईवेट डीलर्स द्वारा खाद के साथ अन्य वैकल्पिक चीजें भी किसानों को दी जाती है, इसके लिए कृषि विभाग सख्ती से नियंत्रण करें। बैठक में कलेक्टर श्री बैंस द्वारा बताया गया कि जिले में आयोजित किए गए प्लांट क्लीनिक के माध्यम से यह तथ्य सामने आया है कि यूरिया का अधिक उपयोग होने से जमीन में नाईट्रोजन की मात्रा ज्यादा बढ़ रही है। साथ ही पोटाश की कमी आ रही है। किसानों से अपेक्षा है कि जमीन में पोटाश का इस्तेमाल करें, ताकि जमीन की सेहत बेहतर बनी रहे। बैठक में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की चर्चा के दौरान कलेक्टर श्री बैंस ने निर्देश दिए कि प्राकृतिक खेती से लाभ ले रहे किसानों की सूची विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा कि प्रतिबंधित किए जाने वाले अमानक बीज, खाद अथवा अन्य सामग्री का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि किसान इनके बारे में सजग हो सकें। इस दौरान उपसंचालक कृषि ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-21 में एक लाख 33 हजार 36 किसानों को 303 करोड़ 30 लाख 47 हजार 961 रूपए की बीमा क्लेम राशि उपलब्ध कराई गई। इसी तरह वर्ष 2021-22 में 97 हजार 820 कृषकों को 82 करोड़ 96 लाख 40 हजार 495 रूपए की बीमा क्लेम राशि प्रदान की गई।

Related Articles

Back to top button