Betul crime news: कक्षा 12वीं के छात्र का मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Betul crime news: Dead body of class 12th student found, fear of murder, police engaged in investigation

Betul crime news: विकासखंड प्रभात पट्टन मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम सिरडी के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक के गले पर चोट के निशान होने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मासोद चौकी प्रभारी बसंत आहाके ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि ग्राम सिरडी के पास सहन गाँव जोड़ पर युवक का शव पड़ा मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक युवक की पहचान सुमित पिता सुभाष खासदेव उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम गौना के रूप में  की गई है। मृतक के गर्दन पर चोट के निशान मिलने से गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि युवक के पास बुधवार की रात को किसी का फ़ोन आया था युवक जल्द आने का कहकर घर से गया था। युवक के सुबह तक वपास नही आने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। युवक का शव गुरुवार सुबह ग्राम सिरडी के पास पड़ा मिला है। पुलिस के मुताबिक  मृतक कक्षा 12वी का छात्र है। जो ग्राम बिसनुर में पढ़ता था। युवक ने अभी पूरक परीक्षा के पेपर दिए है।  पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक की हत्या हुई या और किसी कारण से मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button