Betul crime news: ग्राम सिरडी के पास युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

Betul crime news: Sensation spread after the dead body of a young man was found near village Sirdi, fear of murder

Betul crime news: विकासखंड प्रभात पट्टन मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम सिरडी के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक के गले पर चोट के निशान होने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक आज गुरुवार सुबह ग्राम सिरडी , सहनगाँव जोड़ के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक ने सफेद रंग की शर्ट खाकी कलर का पेंट पहना है। मासोद चौकी प्रभारी बसंत आहाके ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिली है। मौके पर पहुँचकर जानकारी लेंगे इसके बाद ही कुछ बता पाएंगे। 

Related Articles

Back to top button