Betul crime news: प्रेमिका की शिकायत पर बारात निकलने के पहले दुल्हा गिरफ्तार, झांसा देकर कर रहा था दूसरी शादी

Betul crime news: On the complaint of the girlfriend, the bridegroom arrested before the wedding procession, was doing second marriage by bluff

फ़ाइल फ़ोटो

Betul crime news: बैतूल 3 वर्षों तक  युवक- युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहा। युवती को एक बच्ची भी हो गई है। युवक प्रेमिका को झांसा देकर दूसरी शादी कर रहा था। दूसरी शादी करने के पहले ही दूल्हा गिरफ्तार हो गया।

गंज बैतूल थाना प्रभारी एबी म्हसकोले ने बताया कि  हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बेतूल निवासी देव वर्धन पवार उम्र 34 वर्ष सतना जिले में एक कंपनी में काम करता है। इस दौरान युवक को सतना की एक युवती के साथ प्रेम हो गया। दोनों लिव इन रिलेशन में एक साथ रहने लगे। युवती को एक बच्ची हुई है। अभी बच्ची की उम्र डेढ़ वर्ष की है। युवक प्रेमिका को बिना बताए बैतूल आ गया। प्रेमिका को पता चालक की युवक गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर रहा है। वैसे ही युवती बैतूल आई और  पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सारी बाते बताई और शिकायत की है। तत्काल गंज पुलिस ने एक्शन लिया। युवक की शादी होनी थी उसके एक दिन पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि  थाने में जीरो पर कायमी कर डायरी सतना पुलिस को भेजी जाएगी।

Related Articles

Back to top button