Betul weather news: प्री मानसून की बारिश से जिला हुआ तरबतर, मृग नक्षत्र खत्म अभी तक बोवनी नहीं

Betul weather news: Pre-monsoon rains make the district wet, antelope constellation over, sowing not yet done

Betul weather news today 22 June 2023:  बैतूल मानसून के दस्तक देने के पहले प्री-मानसून की एक्टिविटी शुरू हो गई है। गुरुवार शाम 4.30 बजे हुई प्री मानसून की बारिश ने जिले को तरबतर कर दिया। अगले24 घंटे के दौरान जिले के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावा बनी है।
मानसून के दस्तक देने के पहले प्री-मानसून की एक्टिविटी देखने को मिल रही है। गुरूवार को सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया। बादलों के कारण सूरज की तेज तपिश कम हो गई। तेज धूप से राहत तो मिली, लेकिन जिलेवासियों को उमस का सामना करना पड़ा। उमस से बचने के लिए लोग कूलर-पंखे का सहारा लेने को मजबूर थे। शाम 4.30 बजे बैतूल मुख्यालय पर बारिश होना शुरू हो गई। समाचार लिखे जाने तक बारिश जारी थी।  मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक  25 जून तक जिले में मानसून दस्तक दे सकता है। मानसून के आने के बाद झमाझम बारिश होने के आसार है। इस बार मानसून के आने में देरी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार   मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक देते ही बैतूल, शहडोल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट सहित अन्य जिलों में सबसे पहले बारिश होगी। 22, 23, 24 और 25 जून को जिले में तेज बारिश होने की संभावना बनी है। बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। बारिश होने के बाद जिलेवासियों को तेज गर्मी से राहत मिली है। 

बोवनी कार्य में देरी से किसान परेशान

किसान बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस वर्ष बोवनी कार्य भी पिछड़ गया। 7 जून से मृग नक्षत्र की शुरूआत हुई। मृग नक्षत्र के 15 दिन पूरे हो गए। बारिश नहीं होने से मृग नक्षत्र में बोवनी नहीं हो पाई है। किसानों का कहना है कि बारिश नहीं होने से 15 दिन बोवनी का कार्य पिछड़ गया। मृग नक्षत्र में बोवनी हो जाने से फसलें अच्छी रहती है, लेकिन अब मृग नक्षत्र खत्म हो गया है।

Related Articles

Back to top button