Betul hadsa news today: लाईन जोडऩे ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक, करंट लगने से मौत

Betul hadsa news today: Young man climbed on the transformer to connect the line, died due to electrocution

फ़ाइल फ़ोटो

Betul hadsa news today: बैतूल गंज थाना क्षेत्र के हमलापुर मांझी नगर में एक युवक लाईन जोडऩे ट्रांसफार्मर पर चढ़ा। करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक का शुक्रवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

गंज थाने के उपनिरीक्षक रवि शाक्य ने बताया कि मांझी नगर निवासी मारूति पिता चिन्ध्या सराटकर (35) के घर की बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। गुरूवार शाम साढ़े सात बजे युवक बिजली की सप्लाई जोडऩे के लिए घर के ही पास स्थित ट्रांसफार्मर पर चढ़ा। करंट लगने से ट्रांसफार्मर पर धमाके की आवाज आई और युवक नीचे गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। करंट के कारण युवक बुरी तरह से झुलस गया था और उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button