Betul 108 ambulance: सुबह से दोपहर तक बंद रही 108 एंबुलेंस सेवा, तड़पते रहे घायल, परेशान रही प्रसूताए
Betul 108 ambulance: 108 ambulance service will remain closed from morning to afternoon
Betul 108 ambulance 16 june 2023 : वेतन कम मिलने से नाराज 108 एंबुलेंस सेवा पर कार्यरत कर्मचारियों ने अचानक काम बंद कर दिया। सेवा बंद होने से सड़क हादसे में घायल तड़पते रहे , गर्भवती और प्रसूताएं भी परेशान होते रहे रही। 108 एंबुलेंस का ठेका जय एंबुलेंस सर्विस को दिया गया है। कंपनी द्वारा कार्यरत कर्मचारियों को वेतन कम दिया जा रहा है। जिससे नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह एम्बुलेंस को खड़ा कर काम बंद कर दिया। सुबह से दोपहर तक जिला अस्पताल में 26 प्रसुताओं की छुट्टी हुई है। एम्बुलेंस नही मिलने से महिलाएं परेशान होते रही। गर्भवती महिलाएं प्रसव के लिए समय पर अस्पताल नही पहुँच पाई।
कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी ने अभी तक वेतन तय नही किया है। किसी कमर्चारी को 6 हजार तो किसी को 7 हजार रुपये दिए जा रहे है। काम वेतन में परिवार का पोषण करना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार सुबह लगभग 9:00 से दोपहर 2:30 बजे तक एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित रही। जानकारी मिलने पर सीएमएचओ डॉ सुरेश बौद्ध ने कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है आश्वासन के बाद दोपहर बाद कर्मचारी काम पर लौटे और एंबुलेंस सेवा शुरू हो पाई है। उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 43 एबुलेंस और जननी गाड़िया संचालित है। जिसमें 163 कर्मचारी कार्यरत है।



