Mp Sehore Borewell: जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी सृष्टि, 52 घंटे तक चला रेस्क्यू
Mp Sehore Borewell: Lost the battle of life, Srishti fell in borewell, rescue lasted for 52 hours
Mp Sehore Borewell news 8 June 2023: मध्यप्रदेश के सीहोर के मुंगावली गांव में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची जिंदगी की जंग हार गई। 3 साल की मासूम सृष्टि को करीब 52 घंटे बाद बोरवेल से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू टीम ने उसे रोबोटिक टेक्निक से बाहर खींचा। बच्ची कोई रिस्पॉन्स नहीं कर रही थी। उसे एंबुलेंस से सीधे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। बच्ची 150 फीट की गहराई पर फंसी थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ ने बच्ची के निधन पर दुख जताया है।
DRM inspected: हादसों के बाद जागे रेलवे अधिकारी, डीआरएम ने मुलताई स्टेशन का किया निरीक्षण
रोबोट टीम के प्रभारी महेश आहीर ने बताया कि जब बच्ची को बाहर निकाला गया, तब वह बेहोश थी। वह किसी प्रकार से रिस्पॉन्स नहीं कर रही थी। हमने रोबोट के डेटा के साथ सेना, एनडीआरएफ की मदद से पूरा रेस्क्यू किया है। बच्ची के बाहर आते ही डाॅक्टर ने बच्ची को लिया और एंबुलेंस में लेकर उसे अस्पताल लेकर रवाना हो गए। जब डॉक्टरों ने बच्ची की चेकअप किया तो मृत घोषित कर दिया है। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
(Source- dainik bhaskar)



