Betul political news: कांग्रेस से परेशान होकर क्या भाजपा में जाना चाहते है पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे?

Betul political news: Troubled by Congress, does former minister Sukhdev Panse want to join BJP?

Betul political news:  बैतूल कांग्रेस के मुलताई विधायक और पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे क्या कांग्रेस में रहकर त्रस्त हो गए क्या अब भाजपा में जाने चाहते है? यह सवाल कई लोगों के मन मे घूम रहा है। दरअसल यहां चर्चा इसलिए होने लगी है कि श्री पांसे की एक तस्वीर भाजपा के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

Betul JH College News: शासकीय जयवंती हक्सर महाविद्यालय में नकलबाज गैंग सक्रिय, कॉलेज प्रबंधन बेखबर

जानकारी के मुताबिक श्री पांसे ने मुलताई क्षेत्र के व्यापारियों के साथ नितिन गडकरी से गुपचुप तरीके से  नागपुर जाकर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान श्री पांसे ने गडकरी की खूब तारीफ की थी। आज भी वे कई मौके पर नितिन गडकरी की तारीफ करते आ रहे हैं। इसमें कई लोगों का मानना है कि  कांग्रेस कि प्रदेश में सरकार बनना मुश्किल है इसलिए सुखदेव पांसे गडकरी से मुलाकात कर भाजपा में जाने का ऑप्शन भी रख रहे हैं। गडकरी के साथ श्री पांसे की फोटो देख कांग्रेसी भी असमंजस में है। कही ऐसा ना हो कि पांसे कांग्रेस के लिए दूसरे ज्योतिरादित्य सिंधिया न बन जाए। खैर जो भी मामला हो लेकिन विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही कई तरह की चर्चाएं चल रही है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस की ही कुछ लोग दबी आवाज में सुखदेव पांसे की इस मुलाकात पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस में रहते सुखदेव पांसे को अब हार का डर सता रहा है जिसके कारण भाजपा के मंत्रियों से सम्पर्क में है।

Related Articles

Back to top button