Betul JH College News: शासकीय जयवंती हक्सर महाविद्यालय में नकलबाज गैंग सक्रिय, कॉलेज प्रबंधन बेखबर

Betul JH College News: Fake gang active in Government Jaywanti Haksar College, college management unaware

Betul JH College News: बैतूल जिले के सबसे बड़े JH कालेज में इन दिनों परीक्षा के नाम पर भद्दा मजाक किया जा है। कालेज में नकलबाज गैंग खूब सक्रिय है इन्हें न कानून का ख़ौफ न प्रबंधन का कोई डर है। परीक्षा में खूब नकल हो रही और कालेज प्रबंधन चादर तान कर कुभकर्णीय निद्रा सो रहा है।

samvad aur Samman karyakram: टॉपर बेटियों की तरह बेटों को भी देंगे ई-स्कूटी- मुख्यमंत्री शिवराज

सूत्र बताते है कि मंगलवार को जेएच कॉलेज में बीएससी कम्प्यूटर साईंस फाईनल ईयर का पेपर हुआ। इसका समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया था। सोमवार की तरह मंगलवार भी कॉलेज में दलाल और कुछ छात्र नेता परीक्षा शुरू होने के बाद भी सक्रिय दिखाई दिए। इसका नतीजा यह हुआ कि यह पेपर भी परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद बाहर पहुंच गया।  कॉलेज परिसर से लेकर सिविल लाईन स्थित  गायत्री मंदिर के पास पहले से ही तीन-चार युवक बैठे हुए थे। कुछ देर में एक युवक एक्टिवा से आया, इसी दौरान तीन छात्राएं भी यहां पहुंची। उन्हें युवक ने अपने मोबाईल से पहले कुछ देर प्रश्र पत्र दिखाया। प्रश्र पत्र देखते ही अपने साथ लिए 20-क्वेश्चन के पेज फाडक़र दिए। छात्राओं ने यह पेज देखे और तेजी से जेएच कॉलेज की ओर परीक्षा देने निकल गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कालेज  में प्रश्न पत्र बटते ही छन मिनिट में व्हाट्सएप ग्रुप पे आ जाता है। प्रश्न पत्र देखने के बाद कुछ विद्यार्थी नकल तैयार कर परीक्षा देने जाते है। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे के बात तक विद्यार्थी परीक्षा में पहुँचते है जिन्हें रोकने वाला कोई नही है।

Related Articles

Back to top button