IPL 2023 Award Winners: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर IPL का खिताब जीता
IPL 2023 Award Winners: Chennai Super Kings beat Gujarat Titans by 5 wickets to win IPL title
IPL 2023 Award Winners: सोमवार को खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2023 का खिताब जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में CSK ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। 25 गेंद पर 47 रन बनाने वाले डेवोन कॉन्वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
CSK को आखिरी दो गेंदों पर 10 रन की जरूरत थी। रवींद्र जडेजा ने पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका जमाकर CSK को पांचवीं बार IPL चैंपियन बना दिया। इसी के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने के मामले में रोहित की बराबरी कर ली।
रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार विजेता बनाया है। अब धोनी भी चेन्नई को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं। चेन्नई ने इससे पहले 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब जीता था।
ujjain baba mahakal: आज 30 मई 2023 बाबा महाकाल का श्रंगार और भस्म आरती के लाइव दर्शन
15 ओवर में बनाए 171 रन
रिजर्व डे के दिन खेले गए फाइनल मुकाबले में धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 214 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 47 गेंदों पर 96 रन बनाए। बारिश के कारण चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का टारगेट में मिला। टीम ने इसे 5 विकेट खोकर 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया।आखिरी ओवर में CSK को 13 रन की जरूरत थी। मोहित शर्मा के सामने शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा स्ट्राइक पर थे।
(Source- dainik bhaskar)
IPL 2023 Award Winners:


