Betul govansh taskari: 24 किमी पीछा कर पकड़ा मविशयों से भरा ट्रक, जिले में नही थम रही तस्करी
Betul govansh smuggling: Truck full of cattle caught after chasing 24 km, smuggling is not stopping in the district
Betul govansh taskari today: बैतूल। जिले में गौवंश तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार की रात को राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं ने 24 किलोमीटर तक तस्करों का पीछा कर मवेशियों से भरा ट्रक को पकड़ा गया। बैतूलबाजार पुलिस ने तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में मवेशियों को भरकर कत्लखाने ले जाया जा रहा है। हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं ने सूचना के आधार पर ट्रक का पीछा किया। हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं को देख तस्कर ट्रक को और तेजी से भगाने लगे। पुलिस और हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं ने आठनेर मार्ग पर ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन तस्करों ने भडूस मार्ग से होते हुए ट्रक को ले जाने लगे। कुछ किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ते हुए तस्कर ले गए और उन्होंने अंधेरे में गाड़ी छोड़ी दी और चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक के त्रिपाल को खोलकर देखा तो उनमें मवेशी पाए गए। ट्रक में क्रूरतापूर्वक 14 मवेशियों को भरा था। एक मवेशी की दम घूटने के कारण मौत हो गई है।
Railway Hadsa news: मालगाड़ी पटरी से उतरी, कई गाड़ियां रही प्रभावित, रात में हुआ हादसा
राष्ट्रीय हिन्दू सेना के दीपक मालवीय ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर गौवंश तस्करों को पकड़ रहे है। इस कार्रवाई में संगठन को पुलिसकर्मियों को भी सहयोग मिल रहा है। शनिवार की रात को मवेशियों से भरे ट्रक की बैतूलबाजार पुलिस ने जब्ती बनाई है। ट्रक नंबर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।




