IPL MATCH KKR Vs PBKS: आज आईपीएल में थोड़ी देर में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच होगी जबदस्त भिड़ंत

IPL MATCH KKR Vs PBKS: Kolkata Knight Riders and Punjab Kings will have a fierce fight in IPL today

IPL MATCH KKR Vs PBKS TODAY:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच लीग स्टेज का 53वां मुकाबला खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच खेला जाएगा। कोलकाता और पंजाब इस सीजन में दूसरी बार भिड़ेंगी। इससे पहले सीजन के दूसरे मैच में दोनों का सामना हुआ था, तब पंजाब को डकवर्थ लुइस नियम के तहत सात रन से जीत मिली थी। वहीं अब तक दोनों टीमें ईडन गार्डन मैदान पर 10 बार आमने-सामने हो चुकी हैं, जिसमें कोलकाता को सात और पंजाब को केवल तीन बार जीत मिली है।

Manipur hinsa: मणिपुर हिंसा में फंसे मध्य प्रदेश के 20 छात्र, 2 विद्यार्थी बैतूल जिले के भी शामिल

कोलकाता 10 मैचों में से सिर्फ 4 जीती
कोलकाता को इस सीजन अब तक खेले गए 10 मैचों में 4 जीत और 6 में हार मिली है। टीम के पास केवल आठ पॉइंट्स हैं। पंजाब के खिलाफ टीम के 4 विदेशी खिलाड़ी जेसन रॉय, रहमानुल्लाह गुरबाज, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन हो सकते हैं। इनके अलावा वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ी शानदार परफॉर्म कर रहे हैं।

पंजाब 10 मैचों में से 5 जीती
पंजाब को इस सीजन अब तक खेले गए 10 मैचों में से 5 में जीत और 5 में हार मिली है। टीम के पास 10 पॉइंट्स हैं। कोलकाता के खिलाफ टीम के 4 विदेशी खिलाड़ी सैम करन, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन और कगिसो रबाडा हो सकते हैं। इनके अलावा शिखर धवन, जितेश शर्मा और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी दमदार खेल रहे हैं।

(News Source- dainik bhaskar)

Related Articles

Back to top button