Betul health employee strike: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का 17वे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

health employee strike: strike demonstration of contract health workers continued on the 17th day

Betul health employee strike: बैतूल में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। अभी तक मांगे पूरी होने सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी है। धरना प्रदर्शन के 17 वें दिन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बिना रोशन का दीपक हाथ में लेकर धरना प्रदर्शन किया।

Gold Price Today 4 May 2023: विवाह के सीजन में फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे सोने- चांदी के दाम

कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने सभी कर्मचारियों को नियुक्ति दिनांक से अब तक शोषण किया है। शासन प्रदत्त कोई सुविधाएं नहीं मिल रही है। मानदेय के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है। आवाज उठाने पर कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की धमकी दी जाती है। कर्मचारियों ने बिना रोशनी के दीपक हाथ में लेकर प्रदर्शन किया और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जीवन में मांगों की बाती मिलने और उनके जीवन में रोशनी होने की मांग की है। स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी जब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button