IPL PBKS Vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 257 रन बनाकर रचा इतिहास

IPL PBKS Vs LSG:  काइल मेयर्स के तूफानी अर्धशतक के बाद मार्कस स्टोइनिस की पारी के दम पर लखनऊ सुपरजायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट पर 257 रन बनाए।

यह लीग के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। लीग का सबसे बड़ा स्कोर 263 रन है, जो RCB ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बेंगलुरु में 2013 में बनाया था। IPL में दूसरी बार 250+ रन बने हैं। यह मौजूदा सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है।

मोहाली के PCA आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। लखनऊ की ओर से मार्कस स्टोइनिस (40 बॉल पर 72 रन) और काइल मेयर्स (24 बॉल पर 54 रन) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। आयुष बडोनी ने 43 और निकोलस पूरन ने 19 बॉल पर 45 रन बनाए।कगिसो रबाडा ने दो विकेट लिए। अर्शदीप, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन ने एक-एक विकेट लिए।

(News source Dainik bhaskar)

Related Articles

Back to top button