Crime News Today: शादी के 2 दिन बाद गहने और रुपए लेकर दुल्हन फरार, हाथ मलते रह गया दूल्हा
Crime News Today: After 2 days of marriage, the bride absconded with jewelry and money, the groom kept shaking hands
crime news today : शादी के बाद दो दिन दुल्हन ने खूब सेवा की तीसरे दिन लुटेरी दुल्हन ने ससुराल पक्ष के लोगों को रात में नशीली दवा पिलाकर गहने और रुपये लेकर फरार हो गई। जब सुबह सब लोग उठे तो दुल्हन गायब थी। जानकारी के अनुसारअशोकनगर जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर सेमरा हाट गांव का है। अविवाहित अनिल भार्गव को उसके परिचित गुना निवासी कमलेश कोरी ने रिश्ता बताया। अनिल 16 अप्रैल को जब लड़की से पहली बार मिला, तो वो पहली ही नजर में उसे पसंद आ गई। उसी शाम को मंदिर जाकर उसने लड़की से शादी कर ली। लड़की ने दो दिन तक ससुरालवालों की खूब सेवा की। हालांकि 19 अप्रैल की रात मौका वो देखकर फरार हो गई। पीड़ित अनिल भार्गव ने बताया कि उसकी उम्र 39 वर्ष की हो गई। विवाह नही जुड़ने से घर वाले परेशान थे। 16 अप्रेल को परिचित कमलेश नाम के युवक ने आरती साहू के बारे में बताया कहा कि आप मिल लो रिश्ता बनता बनता है तो शादी कर लेना।
अनिल ने बताया कि वह आरती से मिला तो उसने बताया कि वह उड़ीसा की रहने वाली है और वह अनाथ है। लड़की की बाते सुन लड़का भावुक हो गया दोनों की बातों से रिश्ता पक्का हुआ अनिल ने कोर्ट में जाकर शादी की बात कही तो दुल्हन ने मना कर दिया और मंदिर से शादी करने के लिए राजी हुईं। मंदिर में शादी के बाद दो दिन दुल्हन घर रही और खूब सेवा की तीसरे दिन रात में दुल्हन 2 लाख रुपये और गहने लेकर फरार हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



