military station Mein firing: बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग से 4 की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी
Military station Mein firing: पंजाब के बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन के भीतर फायरिंग की घटना सामने होने से हड़कंप मच गया है. फायरिंग होने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई है. हादसे के बाद स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को एक्टिव कर दिया गया है और पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. मिलिट्री स्टेशन में कोई फायरिंग के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। घटना बुधवार सुबह 4:30 बजे की बताई जा रही है। पूरे मिलिट्री बेस को सील कर दिया है किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं है।



