MP weather news today: 2 दिन बाद फिर बिगड़ने वाला है मौसम, गरज चमक से बारिश के आसार

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

MP weather news today: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। बेमौसम हो रही बारिश के कारण किसान सबसे ज्यादा परेशान है। ओलावृष्टि के कारण कई जगह फसलों को नुकसान हुआ है। रविवार को बैतूल जिला के आमला ब्लॉक में ओलावृष्टि होने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होने के समाचार मिले है। 2 दिन की राहत के बाद फिर से मौसम में बदलाव आने के संकेत मिले है। सोमवार को मौसम खुला था हल्के आसमान में बादल छाए हुए हैं। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

 

फिर बदलेगा मौसम बारिश के आसार (The weather will change again, chances of rain)
आज से 2 दिन बारिश से राहत मिल सकती है। 2 दिन के बाद फिर से मौसम बदलने वाला है। भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक 12 अप्रैल तक बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी 13 अप्रैल के बाद नया सिस्टम एक्टिव होगा जिससे बैतूल समय कई जिलों में बारिश होने के आसार बने हैं। आज सोमवार को बालाघाट, डिंडोरी सहित कुछ जिलों में बारिश के आसार है।

Related Articles

Back to top button