Betul Bjp today news: नगर मंडल के समस्त बूथ पर मनाया गया BJP का स्थापना दिवस कार्यक्रम
Betul Bjp today news: गुरुवार 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर मंडल में मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा विक्रम वैध के नेतृत्व में स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण तिलक कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मंडल के प्रभारी सुधा चंद्रा बैतूल विस्तारक केशव उर्मिल , मुख्य अतिथि,नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कार ने उद्बोधन दिया है।
District Jail Betul Today News: जिला जेल बैतूल को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट अवार्ड
भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ,विक्रम वैध का मार्गदर्शन मिला साथ ही भाजपा विस्तारक प्रभारी केशव उर्मिल ने भाजपा के रीति नीति के बारे में कार्यकर्ताओ को अवगत कराया। कार्यक्रम में नव मतदाताओं को भगवा तिलक कर भगवा अंगवस्त्र प्रदान कर किये है। कार्यक्रम मे विशेष सहयोग महिला मोर्चा से ममता मालवीय मंडल प्रभारी फरीदा हुसैन एवं नीलम वागद्रे राजा सूर्यवंशी, आशीष पवार, गीतेश बारस्कार ज का रहा।



