04 April 2023 ka rashifal: वृषभ राशि वाले आज स्वास्थ्य को लेकर रहे सावधान

Aaj 04 April 2023 ka rashifal:

मेष राशि (Aries Horoscope Today) 

आज धन की स्थिति अच्छी है। पढ़ने वाले बच्चों का मन चंचलता वस पढ़ने से भटक सकता है। स्वस्थ्य के साथ साथ मन को भी मजबूत रखने का प्रयास करें। परिवार में शांति बनाए रखने की कोशिश करें। आज सोच समझ कर बोलना है आज के दिन वर्ना कोई नई समस्या खडी हो सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे। कुछ और जिम्मेदारी का बोझ भी परेशान कर सकता है। आज आप खुश रखने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- संतरी

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today) 

आज क्रोध हावी रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखें । साथ ही खास बात ये ध्यान रखें कि आज किसी केस में उलझ सकते हैं इसलिए किसी के भी लड़ाई झगड़े में पैर न फसाएं। किसी से हो सकती है अनबन। पर आज लाभ की स्थिति बनी हुई है। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। लेकिन आज स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।  फिजूल खर्च से बचें। विवाह के लिए अच्छा संयोग बन रहा है आज के दिन।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- केसरिया

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे मेहनत का फल मिलेगा। आज खानपान पर और सेहत को लेकर चिंता करने की जरूरत है।  कुछ भी ऐसा न खाए  जो नुकसान दायक हो। विदेश से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी जो पिछले समय से चली आ रही थी। क्रोध की अधिकता रहेगी। माता से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

आज राशि स्वामी की स्थिति पंचम स्थान में होकर आपके भाग्य को आज अधिक प्रबल करेगा,  लेकिन निर्णय लेने के लिए उतार चढ़ाव बने रहेंगे। खुद को स्थिर करके निर्णय लें। भाग्य आपके हर कार्य में साथ दे रहा है। योग मेडिटेशन करने की जरूरत है, जिससे मन मजबूत होगा और कामकाज को लेकर सही निर्णय ले पाएंगे। आज पार्टनर के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सुनहरा

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम, मेहनत का फल सफलता के रूप में मिलेगा। आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज धन आगमन के योग बन रहे हैं। लाभ स्थान प्रबल होने से आमदनी के जरिये भी बढ़ेंगे। बहुमूल्य चीज़ को संभाल कर रखें खो सकती है। ऑफिस में काम का बहुत ज्यादा रहेगा। कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। कुछ नया खरीद सकते हैं। बाहर खाने से आज बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ढीला।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- मेहरून
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
प्रॉपर्टी लेने का सोच रहे हैं तो ले सकते हैं। वाहन के लिए भी सोच सकते हैं। लेकिन सोच समझकर खर्चा करें, क्योंकि आज व्यर्थ के खर्चे होने के योग बन रहे है। निर्णय चाहे व्यापार में हो नौकरी में हो या फिर घर में, बहुत सोच समझ कर निर्णय लें। आज महिलाओं को काम संभालने परेशानी आ सकती है। साथ ही नया घर लेने के लिए समय अच्छा। अपने लव पार्टनर पर विश्वास कर उसे अपने हर निर्णय में शामिल करें।
शुभ अंक -3
शुभ रंग- सफेद

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

आपको पैसा नहीं देना किसी को भी। साथ पुराना पैसा लंबे समय से फसा हुआ पैसा आज मिल सकता है। प्रमोशन हो सकता है काफी प्रबल योग, भाग्य पूर्ण साथ दे रहा है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों की तरक्की के योग बन रहे हैं। आज छोटी  यात्रा हो सकती है, परंतु वाहन सावधानी से चलाएं। आज घर में आफिस की किसी बात पर झगड़ा बढ़ सकता है, इसलिए पर्सनल  लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दूर रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

स्वास्थ्य का आज ध्यान रखें, बिगड  सकता है। करियर पर ध्यान देने का समय है लापरवाही से न लें। समय बीत गया तो फिर नहीं लौटेगा, इस पर ध्यान दें। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, परंतु यात्रा के समय अपने कीमती सामान का ध्यान रखे गुम या चोरी हो सकता है। कुछ पुराने उलझे हुए मामले आज सुलझ सकते हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लाल

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

बजट बनाकर चलें। आज के दिन आमदनी कितनी भी हो, खर्चे अधिक ही रहेंगे। साथ ही स्वास्थ्य की नरमी को नज़रअंदाज़ न करें। खांसी जुकाम से परेशान हो सकते हैं। बड़ों की सलाह से काम करें। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं ।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- क्रीम

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today)

धन प्राप्ति के योग बने हैं, कहीं से अचानक धन आ सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर आज दिन की शुरुआत करने से मन मजबूत रहेगा, आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज आपका प्रभाव आपके काम काज के क्षेत्र में दिखेगा, थोड़े से रूलिंग हो सकते हैं। आज पर मन भी कुछ अशांत से रह सकता है। पार्टनर भाग्यशाली साबित होगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- नीला

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

किसी परिजन से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। खानपान का ख्याल रखें। घर पर कोई मेहमान आ सकता है जिससे व्यस्तत बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज अपना सिक्का जमा सकते हैं। आज धन आगमन के योग बन रहे हैं। लाभ स्थान प्रबल होने से आमदनी के जरिये भी बढ़ेंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग-पीला

मीन राशि (Pisces Horoscope Today) 

आज आपको छोटी छोटी बातों का तनाव हो सकता है। मन को ठीक करने के लिए शॉपिंग और घूमने फिरने का सहारा लें। आज आपको अपने काम में दूसरों की मदद मिल सकती है। दिन भर बिजी रहेंगे। आज अपने सभी काम समय सर निपटा लेंगे। शाम को गुड न्यूज़ मिल सकती है। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पार्टनर के साथ उलझने से बचें।  तनाव बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है।
शुभ अंक- 4
शभु रंग- हल्दी Aaj Ka Rashifal 04 April 2023: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 5 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज दमनक चतुर्दशी है। आज पूरा दिन पार कर देर रात 3 बजकर 40 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 37 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा।
(Rashifal source- news 24)

Related Articles

Back to top button