CM Shivraj Singh Chauhan News:पुलिस में महिलाओं की 30 प्रतिशत भर्ती होगी- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

बुजुर्गों की पेंशन बढ़कर ₹1000 होगी, लाडली बहना योजना में महिलाओं को मिलेंगे ₹1000 रुपए

CM Shivraj Singh Chauhan News today: मैं सामाजिक क्रांति का शंखनाद करने आया हूं। देवता वही वास करते हैं जहां माता बहनों की इज्जत होती है। बेटियों के जन्म पर पहले दुख मनाया जाता था सब खुशियां मनाई जाती है। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल में आयोजित मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार वितरण एवं महिला सम्मान कार्यक्रम में कही है।
मुख्यमंत्री ने कहा बेटियों को कोख में मार दिया जाता था। कोख को क़त्लखाना बना कर रखा था। हालात यह थे कि एक हजार पर 100 बहनों का जन्म होता था।मैंने इस कलंक को मिटाने का काम किया है। अब बहनों का सम्मान होने लगा है। अब एक हजार में 956 बेटियां जन्म ले रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 प्रतिशत भर्ती करेंगे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने लाडली बहना की शुरुआत की योजना का लाभ दिलाने के लिए फार्म भरे जा रहे हैं। जल्दी की महिलाओं को प्रति माह ₹1000 की राशि दी जाएगी। पहली किस्त महिलाओं के खाते में जून माह में आएगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को उनका हक देने का काम किया जा रहा है। बुजुर्गों महिलाओं की पेंशन बढ़ाकर ₹1000 कर दी जाएगी। मुलताई में माँ ताप्ती का कॉरिडोर बनेगा। 650 के विकास करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया है।

मंत्री आवासीय भू अधिकार वितरण कार्यक्रम में सांसद दुर्गादास उइके, आमला विधायक डॉ योगेश पंडागरे, पूर्व संसाद हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला,  जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार , नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, पूर्व संसाद ज्योति धुर्वे, पूर्व विधायक मंगलसिंह धुर्वे, पूर्व नपा अध्यक्ष अलकेश आर्य, भाजयुमो जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे, पूर्व विधायक शिवप्रसाद राठौर सहित पदाधिकारी मौजूद थे।

03 April 2023 Ka Rashifal: आज इन राशि वालों पर बनी है शिव जी की कृपा, होगा धन लाभ

आमला में विकास कार्य हुए- पंडाग्रे

आमला विधायक डॉ योगेश पंडागरे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इतिहास रचा है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में पावर प्लांट स्वीकृत किया है जिसका जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। क्षेत्र में सड़कों का विस्तार हुआ।

19.98 करोड़ की लागत से बने अस्पताल का किया लोकार्पण (Inaugurated the hospital built at a cost of 19.98 crores)
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला अस्पताल में बने 19.98 करोड़ की लागत से बने नए अस्पताल भवन का लोकार्पण किया। यह अस्पताल भवन 150 बिस्तरिय है। नया अस्पताल भवन के बनने से जिले वासियों को काफी सुविधा होगी यह अस्पताल भवन बड़ी सौगात के रूप में मिला। इस नए भवन में महिला एवं बाल रोग इकाई संचालित होगी।

Related Articles

Back to top button