02 April 2023 Ka Rashifal: इन राशि वालों को आज रहना है सावधान, जाने सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 02 April 2023: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। राशिफल के अनुसार, आज यानि 02 अप्रैल 2023, रविवार के दिन कुछ राशियों को आर्थिक वृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होगा और साथ ही किए गए प्रयास सफल होने की संभावना अधिक है। आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है, जिसका समापन 03 अप्रैल, सोमवार को सुबह 06 बजकर 24 मिनट पर हो जाएगा और इसी समय से त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी।

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

गलतफहमी और लगातार विवाद परिवारिक माहौल को निराशाजनक बना सकती है, यह स्थिति आपको तनावग्रस्त कर सकती है। साथ ही आज कार्य स्थल पर अपने साथ काम करने वालों से भी कुछ अनबन हो सकती है। सीनियर से भी टकराव संभव है। काम काज के सिलसिले में अपने स्थान से बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से कुछ शांति मिलेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today) 

आज धन की स्थिति पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगी। किसी और के मामले में आज न पड़े वरना आप फंस सकते हैं।   परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों के साथ घूमने जायेंगे। आज कोई दुर्घटना हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। पार्टनर और आप दोनों ही स्वास्थ्य का धन रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज मेहनत और पराक्रम अन्य दिनों से ज्यादा करना पड़ेगा। आज धन की लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें। कोई भी डील सावधानी से करें। आज सितारे आपके पक्ष में  नही हैं। आज सकारात्मक विचार बनाये रखें। आज हो सकता है कि आपको सांसारिक आर्थिक सुख की प्राप्ति तो हो जाये लेकिन आत्मिक संतुष्टि नहीं मिलेगी, क्योंकि मन की विचलितता आज आपको हर जगह असंतुष्ट रख सकती है। आज आपके पार्टनर से कई दिन से चली आ रही लड़ाई समाप्त हो जाएगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ग्रीन

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपको दूसरों के साथ व्यवहार कुशलता पूर्वक करना पड़ेगा। साथ ही आप लोकप्रियता हासिल करेंगे। व्यापार में आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा।  आज भाई बहनो से विशेष लगाव बनेगा। उनके साथ आज समय बिताएंगे साथ ही मनोरंजन भरा दिन रहेगा। आपका मन भी खुशनुमा रहेगा।  अपने लव पार्टनर को समय दें। अपनी फीलिंग शेयर जरूर करें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

आज मन को संभाल कर रखें। जल्दी ही गुस्सा फिर जल्दी ही प्यार आपके व्यक्तित्व को धूमिल कर सकता है। आज ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। आपके सितारे बुलंदी पर रहेंगे। आपके आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं। आज पार्टनर की और मन आकर्षित होगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आज बिज़नेस मरी थोड़ा अलर्ट और सावधान रहें। आज प्रॉपर्टी घर मकान लेने का सपना पूरा होगा। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बहुत प्रशंसा हो सकती है। अगर आप सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे तो आप नए दोस्त बना सकते हैं। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात यादगार रहेगी। ये मुलाकात आपकी लीज पार्टनर से भी हो सकती है। जो लोग पहले से विवाहित हैं उनके लिए भी अच्छा दिन है। अचानक से कुछ चीज़ें हो सकती हैं आज अच्छी या बुरी दोनों तरह की।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- ग्रे

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

आज सम्पति में निवेश आपको इच्छा अनुरूप  लाभ नहीं दिला पाएगा। अपने बड़े बुज़ुर्गो से कुशल व्यवहार करना और उनका मान -सम्मान ही आपको नौकरी और प्रोमोशन दिलाने में सहायक होगा। आज मित्रों के साथ मनोरंजन करने बाहर जा सकते हैं। खर्चे पर कंट्रोल रखें। आज  क्रोध पर और वाणी पर दोनों पर ही नियंत्रण रखें। जायदाद सम्बंधित मामलों में चतुराई से निपटने की ज़रूरत है। आज काफी लंबे समय बाद पार्टनर के साथ समय बिताएंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

आज ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, आपकी यात्रा सुखद रहेगी। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति हो सकती है। पति/ पत्नी अपने साथी की हेल्थ का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- मेहरून

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

आज बहुत से जरूरी काम याद आ जाएंगे और सारे जरूरी कार्य आज आसानी से पूरा भी कर लेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आज  आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स या मित्र आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आज प्यार प्रेम के लिए दिन अच्छा है, सामाजिक कार्यों का आज हिस्सा बनेंगे। धार्मिक यात्रा के लिए जा सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- आसमानी

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today)

आज कई समस्याएं सुलझती हुई दिखाई दे सकती हैं। आपकी राशि का स्वामी गोचर में राजयोग बना रहा है जो अद्भुत परिणाम  लाएगा। लेकिन आपकी सेहत थोड़ी स्थिति बिगड़ सकती है और आप भावनात्मक रूप से परेशान भी हो सकते हैं। आपको अपने शांत को बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। आज घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है या धार्मिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। खर्च नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं, परन्तु धन आगमन भी होता रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लाल

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आपका अच्छा समय शुरू हो गया है। आज परिवार का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।  महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही खुद के खान- पान का भी ध्यान रखें। बहुत सुंदर सने की शुरुआत होगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गेहुआं

मीन राशि (Pisces Horoscope Today) 

आज अपनी मेहनत के बलबूते पर बहुत लाभ प्राप्त करेंगे, इसलिए मेहनत से पीछे मत हटें। दिन काफी अच्छा है, लेकिन आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। साथ ही बहुत ही तरक्की का दिन रहने वाला है। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसी कार्य में सफलता मिलेगी। फायदा उठाएं। साथ ही आज दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा ।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सरसों
(Rashifal source- news 24)

Related Articles

Back to top button