Betul Weather News Today: जिले में आज तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Betul weather news todayBetul weather news: जिले में आज बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बनी है। दो दिन के बाद बादल पूरी तरह से छट जाएंगे और गर्मी कहर बरपाना शुरू करेंगी।

भोपाल मौसम वैज्ञानिक एसएस पांडे ने बताया कि नर्मदापुरम संभाग के कई जिलों के अलावा बैतूल में  शुक्रवार  बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बनी है। इन दो दिन के बाद मौसम साफ हो जाएंगा और गर्मी के तेवर बढऩे लगेंगे। अभी अधिकतम तापमान 36 डिग्री के पार पहुंच गया है। दिन के समय तेज गर्मी का एहसास होने पर लोग कूलर, पंखे का सहारा लेने को मजबूर हो गए है। मौसम वैज्ञानिक श्री पांडे ने बताया कि 1 मार्च के बाद से बैतूल में गर्मी के तेवर बढ़ेंगे और 7 अप्रैल को फिर से मौसम में बदलाव आएंगा और हल्के बादल छाएंगे, हालांकि बारिश की संभावना कम बनी है।

31 March 2023 Ka Rashifal: आज इन राशि वालो के धन, सम्मान, यश, कीर्ति में होगी बढोतरी

Related Articles

Back to top button