27 March 2023 Ka Rashifal: चैत्र नवरात्र के छठे दिन इन राशियों के धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी बढोतरी

Jaane Sabhi 12 rashiyon Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 27 March 2023: राशिफल के अनुसार आज यानि 27 मार्च 2023, सोमवार है। आज चैत्र नवरात्रि का छठा दिन है, साथ ही चैती छठ निर्जला उपवास भी रखा जाएगा। आज के दिन  देवी  कात्यायनी की उपासना की जाती है। आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, जिसका समापन आज 27 मार्च, सोमवार को दोपहर 03 बजकर 47 पर हो जाएगा और इसी समय से सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी।

मेष राशि

आज चंद्र मंगल की युति भावुकता प्रदान करेगी। लड़ाई-झगड़े से बचें। मित्र या किसी रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। विवाद से बचने के लिए सूझबूझ से काम ले। 

वृषभ राशि

आज वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जरा भी लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है। जलीय क्षेत्र में सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मिथुन राशि

आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। घर में खुशी का वातावरण रहेगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कर्क राशि

आज घर से निकलते समय अपने इष्ट का ध्यान करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। यात्रा देशाटन की स्थिति है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सचेत रहें।

सिंह राशि 

आज अपने काम को मन लगाकर करें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास से सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

आज संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास से सभी काम सफल होंगे।

तुला राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष का प्रोत्साहन रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। फालतू की चिंता से मिलेगी राहत।

वृश्चिक राशि

बिना वजह के इसी प्रकार की चिंता ना करें ।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। व्यर्थ की परेशानी व तनाव मिलेगा।

धनु राशि

आज आप हर किसी क्षेत्र में सकारात्मक सोचे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। सूझबूझ के साथ काम करे।

मकर राशि

आज हर काम में सावधानी बरतें। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। उसके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

कुंभ राशि

आज आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य प्रतिष्ठा देगा। निर्माण एवं शोध कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी।

मीन राशि

आज पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

(Rashifal source – dainik jagran)

Magarmach Ka Video: मगरमच्छ को ऐसी बात पता चली कि उसने अपना शिकार हिरण को खाने से छोड़ दिया, देखिये वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button