26 March 2023 Ka Rashifal: सिंह राशि वालों को आज मिलेगा परेशानियों से छुटकारा, जाने अन्य राशियों का हाल
Rashifal of 26 March 2023: People of Leo zodiac sign will get rid of problems today, know the condition of other zodiac signs
Aaj Ka Rashifal 26 March 2023: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और रविवार का दिन है। आज चैत्र नवरात्र का पांचवा दिन है। आज रात 11 बजकर 33 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। आज श्री राम राज्य महोत्सव है। आज श्री पंचमी मनायी जाएगी। साथ ही आज के दिन हयग्रीव व्रत किया जायेगा।
आज मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। लम्बे समय से रुके हुए सरकारी कामों का आज निपटारा हो जाएगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। परिवार के साथ माता दुर्गा की पूजा करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
- लकी रंग – हरा
- लकी नंबर- 8
वृष राशि
आज सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपकी सकारात्मक सोच कार्यों में सहयोग करेगी। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके सभी रुके हुए काम बनेंगे।
- लकी रंग – गुलाबी
- लकी नंबर- 6
मिथुन राशि
इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ेगी। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। राजनीति से जुड़े लोगो को आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
- लकी रंग – पीला
- लकी नंबर- 3
कर्क राशि
कर्क राशि
ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं जाने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। किसी काम में अनुमान से ज्यादा धन लाभ होगा। आपको पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है। मां दुर्गा को पान का पत्ता अर्पित करें, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
- लकी रंग – लाल
- लकी नंबर- 2
सिंह राशि
लोग आपकी बातों से प्रभावित होकर आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। लम्बे समय से चली आ रही परेशानी से आपको आज छुटकारा मिल जायेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। माता के आगे माथा टेकें, करोबार में बढ़ोतरी होगी।
- लकी रंग – सफेद
- लकी नंबर- 2
कन्या राशि
अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। आज अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।
- लकी रंग – ऑरेंज
- लकी नंबर- 4
तुला राशि
पैसों से जुड़े बड़े फैसले आज आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। घरवालों के साथ कहीं माता के दर्शन करने जायेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। स्कन्द माता को फूल अर्पित करें, मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे।
- लकी रंग – पर्पल
- लकी नंबर- 3
वृश्चिक राशि
किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड शुभ समाचार मिलेगा। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा। आपका फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। किसी के सहयोग से आपको लाभ होगा। मां दुर्गा की उपासना करें, आपके आय में बढ़ोतरी होगी।
IPS Transfer Mp Today: मध्यप्रदेश में आईपीएस अफसरों का हुआ थोक में तबादला
- लकी रंग – गुलाबी
- लकी नंबर- 5
धनु राशि
घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी बड़ी कंपनी से कॉल आयेगी। महिलाएं अगर कोई उद्योग शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। माता के सामने घी का दीपक जलाएं, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
- लकी रंग – ब्राउन
- लकी नंबर- 9
मकर राशि
आप अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के अकाउंटेंट के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। जीवनसाथी आज आपको खुश होने की वजह देंगे। बच्चे आज अपने माता पिता से पेंटिंग का सामान खरीदवा सकते हैं। दुर्गा स्त्रोत का पाठ करें, स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
- लकी रंग – पीच
- लकी नंबर- 1
कुंभ राशि
आपके पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। सभी लोग हंसी-ख़ुशी रहेंगे। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। माता-पिता आपको कोई गिफ्ट देंगे, इससे पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्ता बनी
रहेगी। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। मां स्कन्दमाता को मीठे का भोग लगायें, किस्मत का साथ मिलता रहेगा।
- लकी रंग – काला
- लकी नंबर- 9
मीन राशि
आपके व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। घर में नन्हे मेहमान आने के योग बन रहे हैं। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। लवमेट्स के रिश्तें में और मधुरता बढ़ेगीय़ माता को लाल चुनरी चढ़ाएं, रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे।
- लकी रंग – ऑरेंज
- लकी नंबर- 7
- (Rashifal source- india tv)



