Betul Jansunwai News: चाहे कुछ भी हो जाए हम नहीं सुधरेंगे, जनसुनवाई में अधिकारियों का मोबाईल से नहीं छूट रहा मोह

बैतूल। सप्ताह के एक दिन मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई ( Betul Jansunwai News) में अधिकारियों को लोगों की समस्या सुनने और उनका समाधान करने के लिए बैठाया जाता है। अधिकारी समस्या सुनने के बजाय मोबाईल फोन चलाने में व्यस्त रहते है। यह कोई पहली मर्तबा नहीं है। हमेशा ही जनसुनवाई में अधिकारियों को मोबाईल में व्यस्त रहते देखा जा सकता है।
इस व्यवस्था में सुधार नहीं आ रहा है। अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायत पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जाता। सबसे ज्यादा ध्यान मोबाईल में रहता है और लोग परेशान होते रहते है। देखने में यह आया है कि जनसुनवाई में अधिकारी फेसबुक, व्हाटसअप, इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है। अधिकारी मोबाईल में व्यस्त रहते इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी है, लेकिन कोई एक्शन नहीं ले रहे है। उल्लेखनीय है कि सुदूर अंचल से लोग अपनी परेशानी लेकर जनसुनवाई में पहुंचते है, ताकि समस्या का समाधान निकल जाए। बैतूल आने पर भी लोगों की समस्या दूर नहीं हो पाती है। जनसुनवाई में भी सही समय पर समाधान नहीं हो पाता है। अब धीरे-धीरे लोगों का जनसुनवाई से भी विश्वास उठते जा रहा है।
कलेक्टर आते ही बढ़ जाती भीड़
सप्ताह के मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में वैसे तो सैकड़ों लोग अपनी समस्या लेकर आते है। अधिकारी लोगों की समस्या पर ध्यान देने के बजाय मोबाईल में व्यस्त रहते है। जब भी जनसुनवाई में कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस पहुंचते वैसे ही लोगों की उनके आसपास भारी भीड़ जमा हो जाती है। सभी को उम्मीद यही रहती है कि कलेक्टर उनकी समस्या का समाधान करेंगे। कुछ लोगों की समस्या का समाधान हो भी जाता है, लेकिन कई लोगों का मानना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद भी समाधान नहीं होता। हार थककर उन्हें चुपचाप बैठने को मजबूर होना पड़ता है।
24 March 2023 Ka Rashifal: आज मकर राशि वालों को होने वाला है धन लाभ



