20 March 2023 Ka Rashifal: आज इन राशियों पर बनी है भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा, बन जायेंगे बिगड़े काम

Aaj Ka Rashifal 20 March 2023:  आज चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है। आज शाम 4 बजकर 21 तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 39 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 3 बजकर 21 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आज मास शिवरात्रि का व्रत किया जायेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope Today) 

सराहनीय काम को देखकर लोग आपसे कुछ अच्छा सीखेंगे, यह देखकर आपको गर्व महसूस होगा। इस राशि के जो लोग शिक्षण संस्थान से जुड़े हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट आज अपने आप पर भरोसा बनाए रखें, जल्द ही आपकी सफलता के योग हैं।  आप अपने बच्चे के अच्छे भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं।

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर- 4

वृष राशि (Taurus Horoscope Today) 

आज दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।  स्वास्थ्य के प्रति आपकी लापरवाही आपके थकान और आलस्य का कारण बनेगी, सचेत रहने की आवश्यकता है। लव मेट्स एक दूसरे प्रति विश्वास बनाये रखें। रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी। छात्रों को आज थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। सफलता के योग बने हुए है।

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर- 6

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आप दूसरों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखेंगे, इससे आपके कार्य बड़ी ही आसानी से पूरे होंने। फिस में अपने काम पर ध्यान देनें से आप सम्मान के पात्र बने रहेंगे।  इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं उनको आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की सलाह व सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने में पुरानी कंपनी का अनुभव काम आएगा। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है।

  • लकी रंग – लाल
  • लकी नंबर- 4

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

व्यवसायिक गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से चलती रहेंगी। अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लायेंगे, आत्मविश्वास बनाए रखें।  काम से संबंधित अवसर प्राप्त होने के बाद भी उसका फायदा न उठाने की वजह से पछतावा हो सकता है। काम पर ध्यान बनाए रखें। जीवनसाथी आज घर के कार्यों को पूरा करने में मदद करेंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

  • लकी रंग – ऑरेंज
  • लकी नंबर- 9

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

आपका कोई काम जो आप काफी दिनों से कर रहे थे वह आज पूरा हो जायेगा।  साथ ही आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे।  विद्यार्थियों द्वारा काफी दिनों से की गई मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें इससे बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है, आप अपने मित्रों की सलाह भी ले सकते हैं। ऑफिस में आपकी कोई बैक बाइटिंग कर सकता है इसलिए अपने  काम से काम रखें।

  • लकी रंग – पर्पल
  • लकी नंबर- 1

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आप किसी से भी बहस की स्थिति में आ सकते हैं, इस समय आपका मौन रहनाज्यादा अच्छा होगा। पब्लिक प्लेस पर अपनी छवि ख़राब न होने दें। लवमेट्स के रिश्ते में भी मधुरता बनी रहेगी। आपको अपने सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। लवमेट्स से आज आपको उपहार मिलेगा।

  • लकी रंग – गोल्डन
  • लकी नंबर- 3

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम होंगे।  किसी से बात करते समय अपनी बातें शेयर न करें।  आप जिस काम की शुरुआत करेंगे वह आपकी बनाई गयी रूपरेखा के अनुसार समय से पूरा हो जायेगा। अगर आपका कोई कोर्ट से सम्बंधित मामला चल रहा है तो उसके सुलझने की पूरी उम्मीद है।

  • लकी रंग – काला
  • लकी नंबर- 6

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

आज आपको अच्छा सॉल्यूशन मिल सकता है। अगर आप किसी काम की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं हैं तो पहले शुभ मुहूर्त देखना अच्छा रहेगा। आपके द्वारा समाज में किए कामों से आपका मान सम्मान बढ़ेगा।  कोई विश पूरी होने से आपको ख़ुशी मिलेगी।

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 3

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप कोई भी फैसला भावात्मक बातों में आकर न करके गलत फैसलों से बच जायेंगे। ज्यादा काम के कारण आपको थकान हो सकती है आपकी छोटो छोटी परेशानियों का निवारण जल्द ही आप कर लेंगे। घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। लवमेट्स आज बाहर डिनर पर जाने का प्लान करेंगे।

  • लकी रंग – मैरून
  • लकी नंबर- 8

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

आपको किसी रिश्तेदार से शुभ सन्देश भी मिल सकता है इससे आपकी ख़ुशी दोगुनी हो जाएगी।  आपके बिजनेस में ख़ास एग्रीमेंट होगा लेकिन कॉम्पटीशन के दौर में अपने कार्य करने के तरीको में बदलाव करना जरूरी है।  छात्रों को परीक्षा के बेहतर परिमाण हासिल होंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

  • लकी रंग – पर्पल
  • लकी नंबर- 9

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आपने, अपने काम को लेकर जो भी सपने संजोये थे वह आज काफी हद तक पूरे हो जायेंगे।  स्वयम को साबित करने के लिए बेहतर दिन है।  घर में सदस्यों के बीच सामंजस्य होने से शांति का माहौल बना रहेगा। थोड़ा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से आपको फ्रेशनेस महसूस होगी।

  • लकी रंग – गुलाबी
  • लकी नंबर- 3

मीन राशि (Pisces Horoscope Today) 

आपके रुके काम में गति आएगी।  सकारत्मक प्रवृति के लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपकी मेहनत का उचित फल आपको जल्द ही मिलने वाला है। आप अफवाहों पर ध्यान न दें अपने काम को बेहतर तरीके से करते रहें। आपकी कोई आफीशियल यात्रा भी संभव है ये यात्रा आपके लिए शुभ होगी।

  • लकी रंग – लाल
  • लकी नंबर- 1
  • (News source- india tv)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button