Gold Price Today: सोना- चांदी के दामों में फिर आई तेजी

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Gold Price Today, 22 February 2023: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आज एकबार फिर सोने और चांदी के दाम में थोड़ी देखी जा रही है। इस कारोबारी हप्ते के तीसरे दिन बुधवार सोने के दाम में 72 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी देखी जा रही है। जबकि चांदी की कीमत में 80 रुपये प्रति किलो की दर से उछाल है। इसके बाद आज सोना चढ़कर 56456 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी चढ़कर 65850 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बिक रही है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (22 February 2023) सोना (Gold Price Today) 72 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से चढ़कर 56447 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 217 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 56384 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी (Silver Price Update) आज 80 रुपये की उछाल के साथ 65850 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी 10 रुपये तेजी के 65770 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

(News source- news 24)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button