Today Gold Silver Rates: सोना- चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदने का अच्छा मौका

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Today Gold Silver Rates -17 February 2023

सोना चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है।  शुक्रवार को सोना 485 रुपये गिरकर 55,743 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी के लिए सोना अनुबंध 12,881 लॉट के कारोबार में 485 रुपये या 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,743 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का श्रेय कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान को दिया।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.20 प्रतिशत गिरकर 1,829.50 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। उधर वायदा कारोबार में चांदी गिरावट के साथ 64,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।सोने और चांदी के रेट में गिरावट

कारोबारियों के सौदे कम करने से शुक्रवार को चांदी का वायदा भाव 983 रुपये की गिरावट के साथ 64,650 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

गुड रिटर्न के मुताबिक, समाचार लिखे जाने तक सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें इस तरह हैं- दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 56,660 रुपये है। जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 56,660 रुपये में बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 56,560 रुपये है। कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 56,510 रुपये है। मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 56,510 पर बिक रहा है। बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 56,560 रुपये का है। हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 56,510 रुपये का है। चंडीगढ़ में सोने की कीमत 56,660 रुपये है। लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 56,660 रुपये है।

(News source- dainik jagran)

https://www.jagran.com/business/biz-gold-price-today-sona-chandi-bhav-gold-silver-rates-23332240.html

 

श्रधालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी: मां वैष्णो देवी की यात्रा होगी आसान, 250 करोड़ होंगे खर्च

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button