श्रधालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी: मां वैष्णो देवी की यात्रा होगी आसान, 250 करोड़ होंगे खर्च

Vaishnodevi Bhawan Ropeway Service:
मां वैष्णों देवी के दर्शन करने वाले श्रधालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। यह खुशखबरी माता के दर पर पैदल यात्रा करने वाले श्रधालुओं के लिए है। ख़बरों की मानें तो जल्द ही श्रद्धालु रोपवे के जरिए माता के दर्शन कर पाएंगे। इससे उन श्रधालुओं को फायदा होगा, जो शारीरिक रूप से अक्षम हैं। उन्हें अब घोड़ा, खच्चर और पालकी का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। श्रद्धालु रोपवे के सहारे सांझी छत तक पहुंच सकते हैं। सांझी छत से श्रद्धालु माता के दर पैदल यात्रा कर पहुंच सकते हैं। इस खबर से श्रद्धालु में उत्साह बढ़ गया है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
मां वैष्णो में अगाध श्रद्धा है। इसके लिए रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचकर उनका दर्शन करते हैं। साथ ही उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसके लिए श्रद्धालुओं को 12 किलमोटर की यात्रा करना पड़ती है। इसमें एक दिन का समय लग जाता है। शारीरिक रूप से सक्षम लोग आसानी से यात्रा कर लेते हैं, लेकिन अक्षम लोगों को घोड़ा, खच्चर और पालकी का सहारा लेना पड़ता है। साथ ही समय भी बहुत लगता है। इसी संदर्भ में सरकार ने संज्ञान लेकर रोपवे सुविधा के लिए निविदा जारी किया है।
सरकार की तरफ से जारी निविदा के अनुसार, 250 करोड़ की लागत से रूप वे सेवा का निर्माण किया जाएगा। इससे समय की बचत होगी। महज 5 से 6 मिनट में श्रद्धालु कटरा स्थित बेस कैंप ताराकोट से सांझी छत पहुंच जाएंगे। इस रोपवे में गोंडोला केबल कार सिस्टम का प्रयोग किया जाएगा। इसका किराया भी अन्य सुविधाओं के वनिस्पत कम होगा। सरकार की इस परियोजना से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पर्यावरण के लिए भी यह अनुकूल रहेगा। पर्यटक रोपवे के जरिए वादियों का दीदार कर पाएंगे। इस सुविधा से श्रद्धालु चंद मिनटों में मां के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
(News source- dainik jagaran)



