12 February 2023 Ka Rashifal: वृष राशि वालों को आज व्यापार में मिलेगा लाभ
Aaj Ka Rashifal 12 February 2023: आज रविवार 12 फरवरी, 2023 फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती है। पंचांग के अनुसार आज गण्ड योग दोपहर 02 बजकर 05 मिनट तक रहेगा और स्वाती नक्षत्र रात्रि 13 जनवरी को 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से दोपहर 03 बजकर 24 मिनट तक रहेगा और अमृत काल शाम 05 बजकर 52 मिनट से शाम 05 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
मेष राशि Aries Horoscope Today
कारोबार में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। आपका कोई प्रोजेक्ट बहुत सक्सेस होगा और अलग- अलग स्रोतों से आमदनी होने की संभावना बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आगे चलकर इसका लाभ मिलेगा।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 2
वृष राशि
(Taurus Horoscope Today)
आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहेगी। व्यापार में उतार- चढ़ाव देखने को मिलेगा।। आप नई नई योजनाएं बनाएंगे व्यापार में लाभ होगा। आप आर्थिक रूप से मजबूती हासिल करने में कामयाब होंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 5
मिथुन राशि
(Gemini Horoscope Today)
पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी बहुत अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। आपको आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए खर्च होने की संभावना है। व्यापार में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को उत्तम सफलता मिलने की संभावना है। संतान को तरक्की मिलने के योग हैं।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 5
कर्क राशि
(Cancer Horoscope Today)
बिजनेस में अच्छे लाभ की संभावना है बेहतर सूझबूझ और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करें। योग और प्राणायाम की आदत डालें और स्वास्थ्य की जांच कराते रहें। कार्यक्षेत्र में कुछ अवरोधों के बाद उचित परिणाम मिलेंगे।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 9
सिंह राशि
(Leo Horoscope Today)
आज कोई फैसला आपके पक्ष में रहने वाला है, आपकी खुशी बढ़ेगी । कार्यक्षेत्र में नेतृत्व की क्षमता बढ़ेगी जिससे आपको लाभ मिलेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। लवमेट्स के बीच घनिष्ठता बढ़ेगी। संतान सुख की प्राप्ति होने की संभावना है।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 4
कन्या राशि
(Virgo Horoscope Today)
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार संबंधी कोई विदेश यात्रा हो सकती जिससे आपको लाभ होगा और व्यापार में विस्तार भी होगा। यदि आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती हैं परिवार का पूरा सहयोग रहेगा। इस दौरान किसी विरोधी से आपको समस्या हो सकती है सावधान रहें सोच समझकर कोई फैसला लें।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 9
तुला राशि
(Libra Horoscope Today)
आपको अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। आज आप अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अभी मेहनत जारी रखनी चाहिए आपकी सफलता के जल्द ही अच्छे योग हैं । कारोबार में उतार चढ़ाव की संभावना है। पैसोंके उधार लेन-देन से बचें। आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव से तनाव हो सकता है।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि
(Scorpio Horoscope Today)
आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा है। परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए आमदनी के योग हैं। आपको निवेश से लाभ होगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलने की संभावना हैं। आपकी लवलाइफ से परेशानियां दूर होंगी।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 3
धनु राशि
(Sagittarius Horoscope Today)
लवलाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। रिश्ते पहले से बेहतर होंगे और पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आप जीवन में नया मुकाम हासिल करेंगे। स्वास्थ्य में थोड़े उतार-चढ़ाव के बाद स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छोटी-मोटी बीमारियों की जांच कराते रहें लाभ मिलेगा।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 4
मकर राशि
(Capricorn Horoscope Today)
कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिसमें आप स्वयं को प्रूफ कर पाएंगे। आपको तरक्की मिलेगी। कहीं से नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। परिवार में भाई बहनों का अच्छा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बनेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। संतान सुख मिलेगा छात्रों को सजग रहने की जरूरत है, जरा सी लापरवाही से हाथ आया अवसर निकल सकता है।
- शुभ रंग- ब्लैक
- शुभ अंक- 4
कुंभ राशि
(Aquarius Horoscope Today)
व्यापार में भरपूर लाभ होने की संभावनाएं हैं। नौकरी के क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आपका अच्छा सामंजस्य रहेगा, जिससे आपको लाभ होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपनी कार्यशैली को बेहतर बनाने की जरूरत महसूस होगी। भाई बहन के रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक जीवन में पारदर्शिता रहेगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 5
मीन राशि
(Pisces Horoscope Today)
कार्यस्थल पर आपके कामों की सराहना होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। संतान की ओर से खुशियां मिलेंगी। जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइस गिफ्ट दें सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या आ सकती है। आपको डॉक्टर से सलाह तुरंत लेनी चाहिए। अपने स्वास्थ्य पर का ध्यान रखें। लेखन से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। अपनी वाणी और व्यवहार में बदलाव लाए।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 3
(Rashifal source- india tv)



