Betul: खंड चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस: ए.पी.एम. का वेतन रोकने और बी.पी.एम के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश

बैतूल– हितग्राही को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनाये जाने के कारण न मिलने पर श्री संजय झरबड़े सहाग्रेड-3 की दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश।
राष्ट्रीय कार्यक्रमों में कम उपलब्धि होने पर खंड चिकित्सा अधिकारी प्रभात पट्टन को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश। हितग्राहियों के बैंक खाते अपडेट न होने पर शहरी स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत् ए.पी.एम. का वेतन रोके जाने के निर्देश। राष्ट्रीय कार्यक्रमों में कम उपलब्धि के कारण खंड चिकित्सा अधिकारी आठनेर के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर बी.पी.एम. के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश।



