1 February 2023 Ka Rashifal: कुंभ राशि वालो को आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा

Aaj Ka Rashifal, 1 February 2023: आज दिनांक 1 फरवरी और दिन बुधवार (Budhwar Ka Rashifal) है। यानी साल 2023 का 32वां दिन। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।

मेष राशि (Aries Horoscope Today) 

आज वाणी में मिठास रहेगी। घर परिवार के लोगों के साथ मन लगेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। साथ ही साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। दान पुण्य और धर्म में रुचि बनेगी। मीडिया और फ़िल्म इंडस्ट्री और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कोई नई डील भी मिल सकती हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने पार्टनर के साथ समय बिताइए और अगर सेपरटेड हैं तो लाइफ में कोई इस समय आ सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today) 

आज समय निकालकर अपने पर ध्यान देंगे और अपने आप के लिए कुछ कुछ रचनात्मक करेंगे जो आपको अच्छा फील कराएगा। साथ ही आपकी राशि में चंद्र मंगल की युति आपको धन की प्राप्ति कराएगी। सोने के व्यापारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपके करियर में प्रोग्रेस का समय। प्रोमोशन या कोई नया अवसर मिलेगा। कार्य स्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। आपके पार्टनर का पूरा ध्यान आज आपकी तरफ आकर्षित रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

मांगलिक योग बनने से क्रोध की स्थिति छोटी-छोटी बात पर बनेगी। इसकी वजह से मन चिड़चिड़ा सा लगेगा। आज के दिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय टाल दें क्योंकि आज के दिन आप का आत्मविश्वास कम रहेगा और कंफ्यूशन ज्यादा रहेगा। विदेश जाने का अवसर आज मिलेगा या विदेश से कोई ऐसा अवसर मिलेगा जो आगे जाकर आपके लिए लाभकारी होगा। गलत खान पान से बचें। पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- तोतिया हरा

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

आज बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। साथ ही व्यापार में भी आज लाभ की स्थिति बन रही है। चांदी के व्यापारी भी आज लाभ पाएंगे। आज मां से पैतृक संपत्ति के मिलने का योग बन रहा है। छाती से संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज विवाह के लिए कोई प्रस्ताव मिलेगा जो अच्छे खानदान से होगा। आज भाग्य पूर्ण रूप से साथ देगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

आज स्वास्थ्य ढीला रहेगा। आज लापरवाही नुकसान दायक साबित होगी। खानपान का ध्यान रखें। आज शत्रु आपसे डरेंगे और आप उन पर हावी रहेंगे। आज मित्रों के साथ घूमने-फिरने जाएंगे। आज बिज़नेस में पार्टनरशिप के लिए दिन अच्छा है। आज कोई नई डील भी फिक्स हो सकती है। ध्यान योग और मेडिटेशन का सहारा लेना आज ठीक होगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज अपने पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताएंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- मेहरून

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आज मां के साथ समय बिताएंगे। आज आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। आज परिवार में किसी के साथ अनबन हो सकती है, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें वर्ना झगड़ा बढ़ सकता है। किसी हायर एडुकेशन में सफलता का योग है। सरकरी काम जो अटके थे वो आज बन जाएंगे। आज आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। एक अच्छे पार्टनर से आपका विवाह होगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

आज के दिन पुरानी इच्छाएं पूरी होंगी लेकिन जल्द बाजी में उत्तेजित होकर निर्णय न लें वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। सरकारी जमीन जायदात के कार्य आज सुलझ जाएंगे। छात्रों के लिए दिन उत्तम लेकिन लव रिलेशनशिप में प्रॉब्लम रहेगी। पिछली लंबी बीमारी से आज राहत मिलेगी। आज पार्टनर से जितनी ज़रूरत हो बस उतनी ही बात करें। खटपट हो सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- चमकीला, सफेद

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

आज आपकी राशि में धन योग बना हुआ है। धन आगमन होगा। आज मेहनत से किये हुए सारे काम सफल होंगे। प्रॉपर्टी, मकान ,वाहन आदि लेने का बहुत सुंदर दिन रहेगा। क्रय विक्रय से लाभ होगा। छात्रों को आज सफलता प्राप्त होगी। दिन उत्तम। आज किसी के लड़ाई झगड़े में न पड़े। आपके लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। पार्टनर के साथ खट्टा मीठा दिन रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

धनु राशि- करियर में आज सफलता का दिन। विदेश से कोई बड़ा अवसर हाथ लगेगा। छोटी मोटी यात्रा आज हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। आज लव रिलेशनशिप में गलत फहमी की वजह से दरार आ सकती है। आज आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। आज किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात हो सकती है। आज पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा

MP: महाकाल मंदिर में अब दर्शन करने देने होंगे 250 रुपए: 1 फरवरी से नई व्यवस्था होगी लागू, अधिमान्य पत्रकारों को मिलेगी छूट

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today)

आज आपके कार्य स्थल पर प्रशंसा होगी। पिछले समय से रुका हुआ धन वापस आएगा। आज किसी धार्मिक यात्रा पे जा सकते हैं। आज प्रॉपर्टी को लेकर घर परिवार में विवाद हो सकता है। मन परेशान रहेगा। आज दोपहर बाद पेट दर्द की समस्या होगी। खाने पीने का ध्यान रखें। आपकी तारीफ से आपके सहकर्मियों से आपका मन मुटाव हो सकता है। आज के दिन अपने काम से मतलब रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- आसमानी

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज आपको मनचाही जॉब और जॉब में प्रोमोशन या फिर विदेश में जॉब मिलने का योग। आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आज मित्रों से दूरी बनाकर रखें। धोखा मिल सकता है। छोटे भाई के साथ अनबन हो सकती है। आज किसी बात पर क्रोध आ सकता है। कंट्रोल करें। आज सरकारी कार्य नही बन पाएंगे प्रयास असफल होंगे ।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला

मीन राशि (Pisces Horoscope Today) 

आज मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में लाभ विदेश से कोई अच्छी खबर मिलेगी और आमदनी के रास्ते खुलेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें कड़वा ना बोले । आज छोटे भाई का और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। आज कहीं दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। पार्टनर का सहयोग आज आपको मिलेगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- हल्दी ,पीला

Rashifal source-

https://hindi.news24online.com/astrology/aaj-ka-rashifal-1-february-2023-all-zodiac-signs-know-wednesday-horoscope-pmvn/142255/3/amp/

Betul: संजय कालोनी में बाईक चोरी करते दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ा: लोगों ने पिटाई कर पुलिस के हवाले किया

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button