Betul: संजय कालोनी में बाईक चोरी करते दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ा: लोगों ने पिटाई कर पुलिस के हवाले किया

बैतूल। विकास वार्ड स्थित संजय कालोनी में बीती रात बाहर खड़ी बाईक को चुराने वाले दो युवकों को लोगों की सजगता से पकड़ लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों युवक कालोनी की एक गली में घूम रहे थे। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दोनों शातिर युवक ने बाहर खड़ी एक लॉक की गई बाईक को आसानी से लेकर फरार होने की जुगत में थे, लेकिन मोहल्ले के कुछ लोग जाग गए। दोनों युवकों की मोहल्ले के लोगों ने जमकर पिटाई लगाई। इसके बाद डायल-100 को सूचना दी गई। डायल-100 ने दोनों युवकों को गंज पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार दोनों युवकों को यदि मोहल्ले के लोग सजगता से नहीं पकड़ते तो बाईक चोरी कर ले जाना तय था।
गंज टीआई एबी मर्सकोले ने बताया कि संजय कालोनी में बाहर खड़ी बाईक चुराने वाले दो युवकों को पकड़ा है, इनसे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।



