MP: उमा भारती की शिवराज सरकार को खुली धमकी: कहा शराबनीति हमारे अनुकूल नहीं आई तो जो होगा उसे कोई रोक नहीं पाएगा

मध्य प्रदेश में नई शराब नीति लागू होने के पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शिवराज सरकार को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि शराब नीति हमारे अनुकूल नहीं आई तो ठीक नहीं होगा। उमा भारती के इस बयान के बाद भाजपा में फिर से खलबली मच गई है। 

राजधानी भोपाल के अयोध्या बायपास स्थित हनुमान और दुर्गा मंदिर में चार दिनों से प्रवास कर रहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मंगलवार को शिवराज सरकार को खुली धमकी दी। उमा भारती ने कहा, ”शराब नीति हमारे अनुकूल नहीं आई तो जो होगा उसे कोई रोक नहीं पाएगा।’

जनता की आवाज नहीं सुनने का हश्र दिखेगा
उमा भारती ने कहा कि पुलिस वाले रात में डर रहे थे कि दीदी आग न लगा दें, लेकिन शराब नीति आने तक हम कुछ नहीं करेंगे। शराब नीति हमारे अनुकूल नहीं आई तो जो होगा उसे कोई रोक नहीं पाएगा। प्रदेश की हजारों शराब दुकानों पर वो होगा, जो नजीर बनेगा। ऐसा उदाहरण देखने को मिलेगा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज नहीं सुनोगे तो क्या हो सकता है।

शराब दुकान को गौशाला बनाएंगी
उमा भारती ने कहा कि दुग्ध क्रांति तो रुकी पड़ी है, लेकिन शराब की तो जैसे बाढ़ आई हुई है। इसलिए ओरछा पहुंचने से पहले यह बात मेरे मुंह से निकलनी ही थी। परसों ओरछा में इसका एक उदाहरण जरूर प्रस्तुत होगा। ओरछा के ठीक मुहाने पर राम राजा सरकार के प्रवेश द्वार के ठीक पहले शराब की जो दुकान है, वह अवैध है। विधि विभाग की भूल से शराब व्यवसायी को कोर्ट से स्टे मिल गया है। इसलिए मैं परसों मधुशाला को गौशाला में बदल देना चाहती हूं। यह एकमात्र उदाहरण होगा, बाकी मैं नई शराब नीति की प्रतीक्षा करुंगी

(News source – amarujala)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button