Betul: डीओसी से भरे खड़े ट्रक में लगी आग, लाखों का नुकसान
बैतूल- राजस्थान से हैदराबाद गाड़ी ट्रक ढाबे के सामने खड़ा था। ट्रक में अचानक आग लग गई। इस आगजनी की घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार ट्रक शनिवार दोपहर को 1 बजे शाहपुर और ग्राम कुंडी के बीच राजस्थानी ढाबा पर खड़ा किया और चालक चाय पीने लगा। परिचालक ट्रक की सफाई कर रहा था। अचानक ट्रक के केबिन से धुआं उठने लगा। वैसे की परिचालक ट्रक से नीचे कूदा। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी और पल भर में ट्रक जलकर खाक हो गया। जानकारी के मुताबिक ट्रक में डीओसी ( चारा) भरा था। चारा पूरी तरह से जल गया है। शाहपुर पुलिस आगजनी की घटना की जांच कर रही है।



