Film Pathan ka Trailer: विवादों के बीच फिल्म पठान का धमाकेदार ट्रेलर जारी
film Pathan ka trailer:-
शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज होने के पहले से ही विवादों में घिर गई है । विवादों के बीच फिल्म का सोमवार को ट्रेलर जारी किया है ।शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान काफी समय से चर्चा में है। कुछ समय पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर को फैंस ने खूब पसंद किया था। इसमें शाहरुख का एक्शन अवतार देखने को मिला था। वहीं कुछ दिन बाद इस फिल्म का गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ। जिसके बाद उसपर दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पर जमकर बवाल हुआ। अब शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में शाहरुख का जोरदार एक्शन सीन देखने को मिला है।



